{"_id":"0f7f78d60973194997cc7f2ec71fd650","slug":"transfer-list-ready-will-be-at-large-scale-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तैयार रहें, बड़े स्तर पर होंगे तबादले, सूची तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तैयार रहें, बड़े स्तर पर होंगे तबादले, सूची तैयार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 12 Jan 2015 09:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा सरकार ने प्रदेश के विभिन्न विभागों के हजारों कर्मचारियों के तबादलों की सूची तैयार कर ली है। अब इसे अंतिम रूप दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की मंजूरी के बाद इसे जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
सरकार ने प्रदेश के विभिन्न विभागों के प्रभारियों को कर्मचारियों के तबादलों के लिए सात जनवरी तक मंत्रियों के सामने पेश होने के लिए कहा था। संभावना है कि सूची को अगले सप्ताह की शुरुआत में जारी कर दिया जाएगा। हरियाणा सरकार ने अभी तक आईएएस, आईपीएस और एचपीएस अधिकारियों का तबादला किया था, जबकि शिक्षकों का तबादला मार्च माह के बाद किए जाएंगे।
विज्ञापन
सूची में विशेष तौर पर उन कर्मचारियों को शामिल किया गया है, जिन्हें एक ही जगह पर कई साल हो गए है। उधर, कर्मचारियों ने तबादले रुकवाने के लिए विधायकों और भाजपा नेताओं से भी संपर्क साधना शुरू कर दिया है। विभागों केप्रभारियों को प्रथम और द्वितीय श्रेणी के अधिकारियों के स्थानांतरण के लिए मुख्यमंत्री के सामने और तृतीय श्रेणी के कर्मचारियों के तबादले के लिए मंत्रियों से मिलने के लिए कहा गया था।
विज्ञापन
कर्मचारी सड़कों पर उतरेंगे
हरियाणा कर्मचारी संघ के महासचिव सुभाष लांबा का कहना है कि तबादला सूची जारी होने से कर्मचारियों में रोष बढ़ेगा। कर्मचारी सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन भी कर सकते हैं।
ये तबादले राजनीतिक आधार पर किए जा रहे हैं, जबकि सरकार के पास कोई स्थायी तबादला नीति नहीं है। राज्य में कर्मचारियों की पहले से कमी है। इन तबादलों से सरकारी काम प्रभावित होगा।