फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   trains_passengers_chandigarh_fog_winters

ट्रेन में सफर करना है तो पहले ये खबर पढ़ें

Tue, 17 Dec 2013 11:22 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 17 Dec 2013 11:22 AM IST
विज्ञापन
trains_passengers_chandigarh_fog_winters
कोहरा शुरू हो गया है। ऐसे में अधिकतर ट्रेनें अपने निर्धारित समय से काफी लेट पहुंच रही हैं, इसलिए अगर आपको कहीं जाना है तो पहले 139 पर ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेकर ही घर से निकलना चाहिए।
विज्ञापन


बीते दिन भी दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में कोहरे के कारण चंडीगढ़ पहुंचने वाली अधिकतर ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से पहुंचीं।

रेलवे के अधिकारियों के अनुसार आने वाले दिनों में कोहरे के कारण ट्रेनों के निर्धारित समय से देरी से ही चलने की आशंका है।

ऐसे में यात्रियों को घर से निकलने से पहले रेलवे के पूछताछ नंबर 139 पर ट्रेन की स्थिति की जानकारी ले लेनी चाहिए। ऊंचाहर एक्सप्रेस के देरी से आने के कारण चंडीगढ़ से लखनऊ के लिए जाने वाली ट्रेन भी देरी से रवाना हुई।
विज्ञापन


ये ट्रेनें हुईं लेट
-नई दिल्ली से सुबह की शताब्दी एक्सप्रेस 45 मिनट देर से आई।
-इलाहाबाद से आने वाली ऊंचाहर एक्सप्रेस लगभग 14 घंटा देरी से पहुंची।
-लखनऊ से आने वाली सद्भावना दो घंटे देरी से चंडीगढ़ पहुंची।
-लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस भी निर्धारित समय से दो घंटे देर से पहुंची।
-पाटलीपुत्र से चंडीगढ़ आने वाली ट्रेन तीन घंटा देरी से चंडीगढ़ पहुंची।
-हावड़ा से कालका जाने वाली कालका मेल दो घंटा देरी से पहुंची।
-अजमेर से चंडीगढ़ आने वाली गरीब रथ एक घंटा देरी से आई।
-हिमालयन क्वीन एक्सप्रेस 50 मिनट देरी से चंडीगढ़ आई।
-ऊना से नई दिल्ली जनशताब्दी एक्सप्रेस भी 40 मिनट देर से पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed