इंटरनेट कनेक्शन लेने से पहले यह खबर पढ़ें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेलीफोन रेगुलेटरी अथारिटी आफ इंडिया (ट्राई) की ओर से इंटरनेट डाउनलोडिंग स्पीड को लेकर जारी नई गाइडलाइंस के अनुसार डाटा सेवाएं देते वक्त डाटा प्लान सिर्फ बताना ही काफी नहीं होगा बल्कि उनको एक घंटे में 48 मिनट तक प्लान के अनुसार बताई गई स्पीड देनी होगी।
अभी हालात यह हैं कि टेलीफोन आपरेटर डाउनलोडिंग स्पीड बताते हैं 7.00 एमबीपीएस से सौ एमबीपीएस तक, लेकिन स्पीड मिलती है सिर्फ 28 से 100 केबीपीएस। स्पीड चाहे 2 जी हो या थ्री जी या फिर फोर जी, 23 अगस्त 2014 से ट्राई की गाइडलाइन के अनुसार ही चलना होगा।
कैसे करेंगे नेटवर्क कवरेज
ट्राइसिटी में नेटवर्क कवरेज ही दुरुस्त नहीं है। चंडीगढ़ के सेक्टर-21, 34, मनीमाजरा, डड्डू माजरा जैसे इलाकों में नेटवर्क की स्थिति खराब है। टेलीकॉम आपरेटरों की परेशानी है कि उनका काफी नेटवर्क रेजीडेंशियल इलाकों से जुड़ा है। आबादी जिस तरह से बढ़ी है उसके मुकाबले नेटवर्क का विस्तार नहीं हुआ है।
ये हैं आंकड़े
चंडीगढ़ में कुल मोबाइल टावर-527
रेजीडेंशियल इलाकों के टावर-180
बैंडबिथ-900 से 1800 मेगाहर्ट्ज
ट्राइसिटी में इंटरनेट यूजर 6 लाख
चंडीगढ़ में हैं इंटरनेट यूजर 2.5 लाख
एक टावर से चलती हैं-32 लाइंस
यह है सिस्टम
डाटा ट्रांसमिशन का सबसे बेहतर विकल्प ऑप्टिकल फाइबर वाले टावर्स हैं। रिलायंस और एयरटेल के साथ कनेक्ट भी अब आप्टिकल फाइबर का इस्तेमाल कर रहा है। टावर के ऊपर लगाया गया माइक्रोवेव (टावर पर दिखाई देने वाली छतरियां) डाटा ट्रांसफर करने का सबसे बेहतर माध्यम है।
ऐसे बढे़गी स्पीड
डाटा स्पीड को बढ़ाने के लिए आवश्यक है कि या तो नई साइट्स लगाई जाएं या एक ही टावर पर अतिरिक्त एंटीना लगाया जाए। चंडीगढ़ में नई साइट्स को अनुमति नहीं मिल रही है और रेजीडेंशियल साइट्स को हटाने का मामला अधर में है।
यह है स्पीड
चंडीगढ़ में टू जी नेटवर्क पर डाउनलोडिंग स्पीड 56 केबीपीएस
3जी नेटवर्क पर डाउनलोडिंग स्पीड-7.2 एमबीपीएस से 21.1 एमबीपीएस
4जी नेटवर्क पर डाउनलोडिंग स्पीड-दो से सौ एमबीपीएस तक की स्पीड
इंटरनेट स्पीड नेटवर्क के साथ अन्य माध्यम पर निर्भर है। वेबसाइट कितनी भारी है यह भी देखना होगा। एक आपरेटर हरेक उपभोक्ता को एक ही स्पीड नहीं मुहैया करवा सकता है। अब चुनौती टावर्स की भी है। फिर भी मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर ट्राई की गाइडलाइंस को देखते हुए डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकॉम के सहयोग से ग्राहकों को यह सुविधा देने का प्रयास करेंगे।
राजन मैथ्यू डायरेक्टर जनरल, सेलफोन आपरेटर एसोसिएशन आफ इंडिया