फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Traffic Police will use Night Vision Enable Speed Gun

रात में गाड़ियों के रफ्तार पर नजर रखेगी ‘स्पीड गन’, जानिए इसकी खूबियां

Wed, 01 Nov 2017 09:05 AM IST
विशाल पाठक/अमर उजाला, चंडीगढ़
विशाल पाठक/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 01 Nov 2017 09:05 AM IST
विज्ञापन
Traffic Police will use Night Vision Enable Speed Gun
Chandigarh Police's Speed Gun

अब रात में भी गाड़ियों की रफ्तार पर नजर रखी जा सकेगी। चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ड्रंक एंड ड्राइव के साथ रात में होने वाली ओवर स्पीडिंग पर पूरी तरह पहरा लगाने जा रही हैं। ताकि ड्रंक एंड ड्राइव और ओवर स्पीड से होने वाले सड़क हादसाें पर रोक लगाई जा सके। एसएसपी ट्रैफिक एंड सिक्योरिटी शशांक आनंद ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस एक डिवाइस खरीदने जा रही है, जिससे घने अंधेरे में भी गाड़ियों की ओवर स्पीड का पता लगाया जा सकेगा। इस डिवाइस का नाम नाइट विजन इनेबल्ड स्पीड गन है।

विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस के पास ओवर स्पीड की चेकिंग के लिए जो डिवाइस है, वह रात के अंधेरे में पूरी तरह कारगर नहीं है। इसलिए अब ट्रैफिक पुलिस एक आधुनिक डिवाइस खरीदने जा रही है, जो रात के अंधेरे में भी ओवर स्पीड चेक करने की क्षमता रखेगी। उन्होंने बताया कि यह डिवाइस रात के घने अंधेरे व कोहरा में भी सड़क पर तेज रफ्तार से आ रही गाड़ियों की स्पीड के साथ-साथ नंबर प्लेट पढ़ने में सक्षम होगा। चाहे गाड़ी कितनी भी स्पीड में हो, यह डिवाइस गाड़ी की स्पीड और नंबर फौरन रिकॉर्ड कर लेगी। इस डिवाइस की मदद से हाईवे पर एक किलोमीटर दूर से ही गाड़ी की स्पीड पता लगाई जा सकती है। 

विज्ञापन

 

इस हफ्ते कंपनियां देंगी डेमो
एसएसपी ट्रैफिक शशांक आनंद ने बताया कि नाइट विजन इनेबल्ड स्पीड गन का डेमो इसी हफ्ते होगा। डेमो के लिए तीन से चार कंपनियां बुलाई गई हैं। इनमें चंडीगढ़, मोहाली व दिल्ली की कंपनी शामिल हैं। जिस कंपनी का डेमो अच्छा रहेगा, उससे यह डिवाइस खरीदा जाएगा। ट्रैफिक पुलिस ने इसके लिए प्रपोजल बनाकर भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क हादसों के आंकड़े

Traffic Police will use Night Vision Enable Speed Gun
ड्रंक एंड ड्राइव के चालान
वर्ष                      चालान
2011                     4,679
2012                     4,703
2013                     4,789
2014                     4,903
2015                     4,052
2016                     5,033
5 अक्तूबर 2017        4,745

सड़क हादसों के आंकड़े
वर्ष                      कु ल सड़क हादसे
2011                          441
2012                          412
2013                          409
2014                          374
2015                          419
2016                          432
29-9-2017                   209
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed