{"_id":"487c76391ef7b2072cd878cbeaa2f39f","slug":"traffic-police-will-take-action-on-rule-breakers-on-sectors","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैफिक नियम तोड़ते हैं तो हो जाएं सावधान!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैफिक नियम तोड़ते हैं तो हो जाएं सावधान!
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 31 Jan 2014 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टरों के अंदर ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर ट्रैफिक पुलिस जल्द ही शिंकजा कसने जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस अब ऐसे लोगों को पकड़कर उनके चालान काटेगी। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस के काफिले में तीस नई मोटरसाइकिल शामिल हो गई हैं। जल्द की नई मोटरसाइकिल पर हेड कांस्टेबलों सेक्टरों और मार्केट के अंदर चालान काटते नजर आएंगे।
ट्रैफिक पुलिस को रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन और सीनियर सिटीजन बता रहे थे कि सेक्टरों के अंदर युवक ट्रैफिक नियम तोड़ते हैं और पूरा दिन बिना हेलमेट घूमते हैं।
विज्ञापन
सबसे ज्यादा तो उन सेक्टरों के लोग परेशान हैं, जिनमें पीजी बने हुए हैं। लोगों का कहना था कि युवक मोटरसाइकिल का सलाइंसर खोलकर पटाखे बजाते हैं।
इसके अलावा स्टीरियों तेज आवाज में बजाते हैं। इसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने फैसला लिया कि सेक्टरों के अंदर नियम तोड़ने वालों को पकड़ने के लिए मोटरसाइकिल का इस्तेमाल किया जाऐं।
विज्ञापन