{"_id":"573430264f1c1bf12091a266","slug":"traffic-jaam-problem-aroma-light-point-jaam-chandigarh-traffic-jaam-chandigarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर-22 अरोमा चौक: लाइट सिस्टम ही लगाता है चौक पर जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टर-22 अरोमा चौक: लाइट सिस्टम ही लगाता है चौक पर जाम
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 12 May 2016 12:56 PM IST
विज्ञापन
अरोमा होटल लाइट प्वाइंट पर जाम की स्थिति
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ में सेक्टर-22 अरोमा चौक पर गर्मी से बेहाल लोगों ने जाम की स्थिति को ट्रैफिक कंजेशन का कारण बताया है। शहरवासियों का कहना है कि ट्रैफिक की लाइटें ज्यादा होने की वजह से भी लोगों की परेशानी बढ़ जाती है। ट्रैफिक की समस्या को लेकर अमर उजाला ने रियलिटी चेक किया तो कई चीजें सामने आईं। बुधवार को अमर उजाला टीम ने शहरवासियों से बातचीत के साथ ही लाइटों की टाइमिंग को नोट किया। तकरीबन चारों तरफ 115 से 110 सेकेंड के बीच रेड लाइट होती है। जबकि, ट्रैफिक निकलने का समय 30 से 40 सेकेंड के बीच होता है।
यह है लाइटों की टाइमिंग
सेक्टर-22 की ओर से सेक्टर-21 की तरफ रेड लाइट- 115 सेकेंड(ग्रीन 30 सेकेंड)
सेक्टर-21 की ओर से सेक्टर-22 की तरफ रेड लाइट- 110 सेकेंड (ग्रीन30 सेकेंड)
सेक्टर-34 की ओर से सेक्टर-17 की तरफ रेड लाइट- 110 सेकेंड(ग्रीन 40 सेकेंड)

क्या कहना है जाम में फंसे लोगों का
अरोमा होटल लाइट प्वाइंट पर जाम की स्थिति
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान जाम में फंसे दो स्टूडेंट की राय थी कि प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस को 115 सेकेंड की लाइटों पर दोबारा से प्रपोजल बनाकर लागू करना चाहिए। अरोमा चौक पर 60 सेकेंड की लाइट पर्याप्त होगी। 115 सेकेंड की लाइट से काफी जाम लग जाता है।
सरबजोत और मनप्रीत(स्टूडेंट बैकिंग), निवासी- सेक्टर-34
मैं दिल्ली में रहता हूं और चंडीगढ़ में बिजनेस के सिलसिले में अक्सर आना होता है। अरोमा लाइट प्वाइंट पर 115 सेकेंड की लाइटें बहुत ज्यादा है। अब गर्मी है तो लाइटों के कारण जाम लगने से लोगों को काफी परेशानी होगी। समय घटाकर 40 से 60 सेकेंड के बीच कर देना चाहिए।
रवि, बिजनेसमैन, दिल्ली
अरोमा लाइट प्वाइंट से अक्सर आना जाना होता है। लाइटें ज्यादा होने की वजह से पीछे के लोग काफी तेजी से आकर निकलने की कोशिश करते हैं । इस कारण हादसे बढ़ने की आशंका रहती है। इसके अलावा ट्रैफिक लाइट का समय ज्यादा होने से जाम की परेशानी भी होती है। इसके लिए प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस को लाइटों का समय कम करना चाहिए।
डा एच आर गुप्ता, एडवोकेट, निवासी धनास

स्कूल टाइम में लगता है जाम
अरोमा होटल लाइट प्वाइंट पर जाम की स्थिति
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, अरोमा लाइट प्वाइंट पर जाम की भी समस्या आती है। सुबह और शाम स्कूलों और सरकारी दफ्तरों की छुट्टी के समय जाम लगता है। स्थानीय निवासी मनमोहन सिंह का कहना है कि इस समय जाम रोजमर्रा की समस्या हो चुका है। उन्होंने प्रशासन की तरफ से ओवरब्रिज बनाना ही एकमात्र उपाय बताया।
फ्लाई ओवर बनाने का प्रस्ताव ठंडे बस्ते में
अरोमा होटल के मालिक मनमोहन सिंह ने बताया कि प्रशासन ने करीब छह महीने पहले एडवाइजर विजय देव के कार्यकाल में अरोमा लाइट प्वाइंट पर फ्लाईओवर का प्रस्ताव पास किया था। इसके साथ प्रशासन ने उम्मीद जगाई थी कि जल्द ही फ्लाईओवर का निर्माण शुरू हो जाएगा। लेकिन संभवत: विजय देव के जाते ही प्रस्ताव ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।
जाम की समस्या है तो शिकायत भेजें
अमर उजाला ने शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या पर लोगों से साथ आवाज उठाने का एक कॉलम चलाया है। शहर में किसी भी स्थान पर अगर ट्रैफिक जाम की लगातार समस्या आ रही है तो आप अमर उजाला व्टअसप पर शिकायत भेज सकते है। उनको चेक करने के बाद समस्या पाई जाती है तो अखबार के माध्यम से प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस तक पहुंचाया जाएगा। नंबर- 9988658841 कुलदीप शुक्ला