फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Traffic Advisory on Independence Day in Chandigarh many road are closed

Traffic Advisory: स्वतंत्रता दिवस पर चंडीगढ़ की कई सड़कें रहेंगी बंद, समारोह में आने वालों के लिए अलग पार्किंग

Tue, 13 Aug 2024 04:47 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 13 Aug 2024 04:47 PM IST
सार

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर चंडीगढ़ की कई सड़कें आम लोगों के लिए बंद रहेंगी। इस संबंध में ट्रैफिक पुलिस विभाग की तरफ से मंगलवार को एडवाइजरी जारी की गई है। 

विज्ञापन
Traffic Advisory on Independence Day in Chandigarh many road are closed
ट्रैफिक एडवाइजरी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर शहर की कई सड़कें बंद रहेंगी। सेक्टर-17 के परेड ग्राउंड में स्वतंत्रता दिवस समारोह होगा। इसके लिए शहर में कई रूट डायवर्ट किए जाएंगे। इससे पहले मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस की परेड रिहर्सल को लेकर सुबह 8: 00 से 9:30 बजे तक कई सड़कों पर यातायात बंद रखा गया था। हालांकि पुलिस प्रशासन की तरफ से एक दिन पहले ही इस संबंध में जानकारी दे दी गई थी। बावजूद इसके सुबह लोगों को खासी परेशानी हुई। खासकर उन लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी जो अपने कार्यालय के लिए निकले थे।
विज्ञापन


15 अगस्त (वीरवार) को सेक्टर-17 परेड ग्राउंड के आसपास की सभी सड़कों को बंद रखा जाएगा। सभी सड़कें सुबह 6:30 बजे से परेड ग्राउंड में समारोह खत्म होने तक बंद रहेंगी। इस दौरान इन रूटों को डायवर्ट किया जाएगा। 
विज्ञापन


उद्योग पथ पर सेक्टर-16/17/22/23 के चौक से सेक्टर-22 स्थित गुरदयाल सिंह पेट्रोल पंप तक सड़क बंद रहेगी। ओल्ड डिस्ट्रिक्ट कोर्ट सेक्टर-17 से परेड ग्राउंड सेक्टर-17 के पीछे शिवालिक होटल तक। नगर निगम कार्यालय सेक्टर-17 के पास ल्योन रेस्तरां लाइट प्वाइंट से परेड ग्राउंड तक। सेक्टर-22/23 लाइट प्वाइंट से सेक्टर 16/17-22/23 के गोल चक्कर तक। सेक्टर 16/23 के छोटे चौक से सेक्टर 16/17-22/23 के चौराहे तक सड़क बंद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


समारोह में आने वाले यहां पार्क करें वाहन
वहीं, सेक्टर-17 स्थित परेड ग्राउंड में होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह में शिरकत करने वालों को अपने वाहन पार्क करने के लिए अलग से पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। इसके लिए सेक्टर 22-ए मार्केट में दुकानों के सामने पार्किंग में वीआईपी पार्किंग रहेगी। वीआईपी के वाहनों पर अधिकृत कार पार्किंग का स्टीकर लगा होगा। आम लोगों के लिए सेक्टर 22बी पार्किंग क्षेत्र, सर्कस ग्राउंड सेक्टर 17, नीलम थिएटर सेक्टर 17 के समीप पार्किंग क्षेत्र और मल्टी-स्टोरी पार्किंग सेक्टर-17 में वाहन पार्क करने होंगे। इसके अलावा इस क्षेत्र में भीड़भाड़ कम करने के लिए, 17/18 लाइट प्वाइंट, अरोमा लाइट प्वाइंट, सेक्टर 18/19/20/21 चौक और क्रिकेट स्टेडियम चौक से आने वाले ट्रैफिक को आधे घंटे के लिए यानी सुबह 10.40 बजे से 11.25 बजे तक डायवर्ट करके उद्योग पथ पर आईएसबीटी सेक्टर 17 चौक से ट्रैफिक बदलाव किया जाएगा। इस दौरान लोग वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।

समारोह में आने वालों के लिए एडवाइजरी
सेक्टर-17 समारोह स्थल में आने वालों को सुबह 8.30 बजे तक प्रवेश मिलेगा। विशेष अतिथियों का प्रवेश सेक्टर 22 की तरफ गेट नंबर 4, 6 और 7 से होगा। वहीं आम जनता को आईएसबीटी-17 की तरफ गेट नंबर 8, 9 और 10 से परेड ग्राउंड में प्रवेश मिलेगा। मीडियाकर्मी सेक्टर-22 की तरफ गेट नंबर-5 से परेड ग्राउंड में एंट्री करेंगे।

साथ लाने होंगे पहचान पत्र
समारोह में एंट्री के लिए लोगों को एक मूल फोटो पहचान पत्र साथ लाना जरूरी है। इसके बिना प्रवेश नहीं मिलेगा। विशेष अतिथियों से अपने वाहनों की विंडस्क्रीन पर अधिकृत पार्किंग लेबल प्रदर्शित करने और निमंत्रण कार्ड साथ लेकर आना होगा। सुरक्षा के लिहाज से कोई भी आपत्तिजनक वस्तु जैसे बैग, माचिस, चाकू, सिगरेट, हथियार, शराब, ज्वलनशील पदार्थ, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, काला झंडा लाने पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी।


मंगलवार को भी हुई परेशानी
मंगलवार को शहर की कई सड़कों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति रही। मध्यमार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। इसके अलावा मनीमाजरा के हाउसिंग बोर्ड चौक से रेलवे लाइट प्वाइंट तक पूरी सड़क जाम थी। सेक्टर-8/18 लाइट प्वाइंट से मटका चौक तक लंबा ट्रैफिक जाम लगा रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed