फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Trade unions give ultimatum to next strike

देशव्यापी हड़तालः ट्रेड यूनियनों ने दिया संसद घेराव का अल्टीमेटम, हरियाणा में दौड़ीं रोडवेज बसें

Thu, 10 Jan 2019 09:33 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 10 Jan 2019 09:33 AM IST
विज्ञापन
Trade unions give ultimatum to next strike
Haryana Roadways Bus - फोटो : File Photo

केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर हरियाणा में कर्मचारी संगठनों की हड़ताल दूसरे दिन भी बेअसर रही। सरकारी कार्यालयों में कामकाज सुचारु रहा। रोडवेज की बसें में कुछ डिपो को छोड़कर रोजाना की भांति रूटों पर दौड़ीं। रोडवेज कर्मचारियों के दोफाड़ होने के कारण अनेक कर्मचारी हड़ताल से दूर रहे। सरकारी विभागों में बड़े पैमाने पर कर्मचारियों ने बायोमीट्रिक मशीनों के लिए अपनी उपस्थिति दफ्तरों में दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


उधर, कर्मचारी एवं ट्रेड यूनियनों के नेताओं ने दो दिवसीय हड़ताल की सफलता का दावा किया है। हड़ताल में दस लाख से ज्यादा मजदूरों व कर्मचारियों के शामिल होने की बात एक बार फिर दोहराई गई। 
विज्ञापन


एक लाख से ज्यादा आंगनबाड़ी, आशा, मिड डे मील वर्कर्स, सेल्फ हेल्प ग्रुप की कार्यकर्ताओं के अलावा दो लाख के लगभग सरकारी विभागों के नियमित व अनुबंध कर्मचारियों और 6 लाख से ज्यादा असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के हड़ताल में शामिल होने का दावा सर्व कर्मचारी संघ के प्रधान धर्मबीर फोगाट व महासचिव सुभाष लांबा ने किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने चेताया कि केंद्र एवं राज्य सरकार ने अगर पुरानी पेंशन स्कीम बहाल नहीं और सभी विभागों में अनुबंध पर लगे कर्मचारियों को बिना शर्त पक्का नहीं किया तो देश भर के कर्मचारी 21 फरवरी को संसद का घेराव करेंगे।

निजीकरण नीतियों के खिलाफ जन अभियान की तैयारी

Trade unions give ultimatum to next strike
हरियाणा रोडवेज बस - फोटो : फाइल फोटो

कर्मचारी अब जन सेवा के विभागों में लागू की जा रही निजीकरण की नीतियों व रोजगार के सवाल को लेकर जन अभियान चलाएंगे। गांवों, शहरों व कस्बों में जन सभाओं का आयोजन किया जाएगा। जल्दी ही सर्व कर्मचारी संघ राज्य कार्यकारिणी की बैठक बुलाएगा। जिसमें संसद घेराव व जन अभियान को सफल बनाने की कार्य नीति तैयार की जाएगी। 

फोगाट व लांबा ने दो दिवसीय हड़ताल में बढ़ चढ़कर भाग लेने के लिए सभी जन संगठनों का आभार जताया है। मंगलवार को गिरफ्तार रोडवेज के सभी नेताओं को देर रात निजी मुचलके पर रिहा किया गया। हड़ताली कर्मचारियों व मजदूरों ने अपने-अपने कार्यालय के सामने व जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन किए।

फरीदाबाद में 8 नेताओं के खिलाफ एस्मा में मुकदमा दर्ज
हरियाणा रोडवेज तालमेल कमेटी के सदस्य सरबत पूनिया ने बताया कि फरीदाबाद डिपो के जीएम ने कर्मचारी नेता व यूनियन उप महासचिव राम आसरे,  सचिव सहजाद खान, डिपो प्रधान जितेंद्र धनखड़, सचिव रविंद्र नागर, वीरेंद्र सिंह व जय सिंह गिल के खिलाफ सिटी थाना बल्लभगढ़ में एस्मा के तहत मुकदमा दर्ज करवाया है। इससे कर्मचारियों में रोष बढ़ा है। परिवहन विभाग भरसक प्रयास के बावजूद चक्का जाम को असफल नहीं कर पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed