{"_id":"f4426557447204ae95c8c21b2a5639aa","slug":"tourist-center-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुड न्यूज, चंडीगढ़ में खुल गया टूरिस्ट सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुड न्यूज, चंडीगढ़ में खुल गया टूरिस्ट सेंटर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 31 May 2014 11:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के कैपिटल कांपलेक्स में आने वाले पर्यटकों को अब परमिट लेने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। पर्यटकों की सुविधा के लिए कैपिटल कांपलेक्स के पास ही बने टूरिस्ट इंफॉरमेशन सेंटर का शुक्रवार को यूटी के प्रशासक के सलाहकार केके शर्मा ने उद्घाटन किया।
विज्ञापन
इस अवसर पुर प्रशासन के आला अधिकारी मौजूद थे, जिनमें गृह सचिव अनिल कुमार, वित्त सचिव सर्वजीत सिंह, पर्यटन निदेशक तन्वी गर्ग और चीफ इंजीनियर एसके चड्ढा शामिल थे। उद्घाटन के बाद शर्मा ने कहा कि पर्यटकों के लिए यह सेंटर काफी लाभदायक साबित होगा और लंबे समय से इस सेंटर की जरूरत महसूस की जा रही थी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह सेंटर ली कार्बूजिए की फिलॉसफी को श्रद्धांजलि है। शर्मा ने कहा कि प्रशासन कैपिटल कांप्लेक्स पर एक अलग वेबसाइट शीघ्र लांच करेगा।
उन्होंने कहा कि इस सेंटर के शुरू होने से पर्यटक सीधा यहां आ पाएंगे और यहां आने के बाद परमिट लेकर कैपिटल कांपलेक्स घूम पाएंगे। इसके बाद यहीं से रॉक गार्डन और सुखना लेक भी जा पाएंगे। यहां आने वाले पर्यटक टूरिस्ट गाइड की सेवा भी ले पाएंगे। इन गाइड्स को पर्यटन विभाग ट्रेनिंग देगा।
विज्ञापन
इस सेंटर में पर्यटकों को शहर की सारी जानकारी तो मिलेगी ही साथ ही उन्हें हर तरह की सहायता भी मिलेगी। यहां से वह शहर से जुड़े सोविनियर भी खरीद पाएंगे और चंडीगढ़ से जुड़ी लघु फिल्म भी देख पाएंगे।
इस मौके पर गृह और पर्यटन सचिव अनिल कुमार ने कहा कि इस सेंटर की छत को रूफ गार्डन के तौर पर तैयार किया गया है। पर्यटन निदेशक तन्वी गर्ग ने कहा कि कैपिटल कांपलेक्स को यूनेस्को की ओर से वर्ल्ड हेरीटेज साइट के लिए मनोनीत किया जाएगा।
पहले दिन ही कुछ विदेशी पर्यटक इस सेंटर में पहुंचे। उधर, शाम को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस न्यायमूर्ति एसके कौल ने कैपिटल कांपलेक्स से जुड़े ब्राशर लांच किए।
ध्यान रहे कि कैपिटल कांपलेक्स में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट, सचिवालय और विधानसभा आता है। यहां जाने के लिए पर्यटकों को परमिट के लिए सेक्टर-9 स्थित पर्यटन विभाग के कार्यालय या अन्य स्थानों पर जाना पड़ता था। इसकी जानकारी न होने से वे भटकते भी रहते थे। अब पर्यटकों को परमिट लेने में दिक्कत नहीं आएगी।
कैपिटल कांपलेक्स में टूरिस्ट इंफॉरमेशन सेंटर बनाने का प्रस्ताव कई सालों से लटका था। इस सेंटर का डिजाइन चंडीगढ़ के पहले चीफ आर्किटेक्ट एमएन शर्मा ने किया है। प्रशासन की ओर से इस सेंटर में कियोस्क लगाया गया है, जिसमें चंडीगढ़ का नक्शा देखा जा सकेगा। इस सेंटर में रिसेप्शन के साथ ही सॉवनियर डिसप्ले एरिया और वॉशरूम भी हैं। यहां पर्यटकों के बैठने के लिए सीटें भी लगी हैं।
सुखना से रॉक गार्डन के लिए कार्ट
चंडीगढ़ आने वाले पर्यटक अब बैटरी से चलने वाली टूरिस्ट कार्ट से सुखना लेक से रॉक गार्डन तक जा पाएंगे। शुक्रवार को प्रशासक के सलाहकार केके शर्मा ने सुखना लेक और रॉक गार्डन के बीच कार्ट सुविधा की शुरूआत झंडा दिखाकर की। यह कार्ट बैटरी से चलेंगी जिससे प्रदूषण नहीं होगा। इस दौरान शर्मा और उनकी पत्नी निनेत वास शर्मा और प्रशासन के अन्य अधिकारी इस कार्ट में बैठे। प्रशासन ने काफी पहले यह बैटरी ऑ़परेटेड कार्ट मंगवा लिए थे, लेकिन चुनाव आचार संहिता के लगे होने के कारण इस सेवा का उद्घाटन नहीं हो पाया था।