फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Toshiba launches worlds first ultra HD 4k laptop

तोशिबा ने लांच किया दुनिया का पहला अल्ट्रा एचडी 4 के लैपटॉप

Wed, 18 Jun 2014 12:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Updated Wed, 18 Jun 2014 12:07 PM IST
विज्ञापन

सेटेलाइट पी.सीरिज के लैपटॉप का जहां डिसप्ले खास है, वहीं स्विच ऑफ मोड में भी ग्राहक इसके जरिए अपने आई-फोन,  टैबलेट आदि से म्यूजिक सुन सकते हैं। कंपनी ने 4के की कीमत 86000 रुपये रखी है। जो कि जल्द ही बाजार में ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगा।

विज्ञापन

कंपनी ने इसके अलावा मंगलवार को लैपटॉप की सी-सीरिज, एल-सीरिज और एस-सीरिज भी पेश की है। तोशिबा इंडिया के पीसी बिजनेस के वाइस प्रेसिडेंट (सेल्स एंड मार्केटिंग) शिवकुमार ने इस मौके पर कहा कि हमने नई रेंज में खास तौर से लैपटॉप को ज्यादा से ज्यादा पतला रखने, बेहतर डिसप्ले देने के साथ ज्यादा बैटरी लाइफ पर फोकस किया है। 

विज्ञापन

कंपनी ने सभी रेंज में एक खास फीचर उपभोक्ताओं को दिया है। नई रेंज के लैपटॉप से आप स्लीप मोड या स्विचऑफ मोड में भी अपने फोन, टैबलेट आदि को रिचार्ज कर सकेंगे। कंपनी ने एस-सीरिज एस-40 की कीमत 50,790 रुपये, एल-सीरिज की रेंज 25785 रुपये से लेकर 51340 रुपये रखी है। तोशिबा ने इंटरप्राइजेज सेगमेंट के लिए पोर्टीज जेड 30, टैक्रा जेड 40, पोर्टीज जेडटी-ए आदि की भी रेंज पेश की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी ने इसके अलावा सेटेलाइट एल-30 मॉडल के तहत हाइब्रिड लैपटॉप भी लांच किया है। जो कि जरूरत के अनुसार टैबलेट और लैपटॉप के रुप में काम कर सकेगा। एल-30 की कीमत कंपनी ने 53520 रुपये रखी है, जो कि जुलाई से बाजार में उपलब्ध होगा।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed