Punjab News: अब वंदे भारत और शताब्दी में मिलेगा पंजाब के टमाटर का सूप, पंजाब एग्रो और रेलवे के बीच हुआ समझौता
पंजाब एग्रो के जनरल मैनेजर रणबीर सिंह के मुताबिक उनका पहला प्रयास है। पंजाब एग्रो 200 ग्राम सूप कॉन्सन्ट्रेट 90 रुपये में बेच रहा है और इससे 15-20 कप सूप बनाए जा सकते हैं जो हर किसी को पसंद आ रहा है। हाल में संपन्न हुए विधानसभा सेशन में टमाटर सूप का एक स्टॉल लगाया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के खेतों में पैदा होने वाले लाल टमाटरों के सूप का आनंद अब शताब्दी और वंदे भारत जैसी ट्रेनों में सफर करने वाले यात्री भी उठा पाएंगे। यह संभव होने जा रहा है पंजाब एग्रो के प्रयास से। पंजाब एग्रो ने इसके लिए रेलवे के साथ करार किया है। पहले चरण में चंडीगढ़ शताब्दी और दिल्ली से वाराणसी तक चलने वाली वंदे भारत में यह सूप मिलेगा। सरकार को उम्मीद है कि इससे राज्य के किसानों को मुनाफा होगा। वहीं, वह अपनी रिवाइयती फसलों के चक्र से बाहर निकलेंगे।
जानकारी के मुताबिक पंजाब एग्रो हर साल राज्य के किसानों से कम से कम 10000 मीट्रिक टन टमाटर खरीदता है। राज्य के टमाटर की क्वालिटी काफी अच्छी होती है। यह सूप बनाने के लिए काफी अच्छा माना जाता है। ऐसे में सरकार ने अब अपना ध्यान टमाटर सूप पर केंद्रित किया है। वहीं, पंजाब एग्रो के इस प्रयास को सराहना भी मिली है। इसके बाद पंजाब एग्रो ने भारतीय रेलवे से संपर्क किया। पहले चरण में चंडीगढ़ शताब्दी और दिल्ली से वाराणसी और दिल्ली से कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के लिए इसकी आपूर्ति करने की अनुमति मिली है।
पंजाब एग्रो के जनरल मैनेजर रणबीर सिंह के मुताबिक उनका पहला प्रयास है। पंजाब एग्रो 200 ग्राम सूप कॉन्सन्ट्रेट 90 रुपये में बेच रहा है और इससे 15-20 कप सूप बनाए जा सकते हैं जो हर किसी को पसंद आ रहा है। हाल में संपन्न हुए विधानसभा सेशन में टमाटर सूप का एक स्टॉल लगाया था और जल्द ही टमाटर सूप के विभिन्न संस्करण लाए जाएंगे।
एक अंतरराष्ट्रीय प्राइवेट लिमिटेड कंपनी टमाटर प्यूरी खरीदने के लिए पंजाब एग्रो के साथ भी बातचीत कर रही है। अगर यह सिरे चढ़ती है तो संस्थान निजी कंपनी को कैचअप के विभिन्न वेरिएंट बनाने के लिए प्यूरी की आपूर्ति करेगा। याद रहे कि इससे पहले पंजाब की लाल मिर्च कई देशों में सप्लाई हो रही है। वेरका और मार्कफेड के उत्पाद भी देश-विदेश में बिकते हैं।