फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   toilet problem in chandigarh sector 25 booth market

चंडीगढ़ में टॉयलेट एक व्यथा, यहां दुकान बंद कर दूसरे सेक्टर में जाना पड़ता है

Tue, 10 Oct 2017 03:43 PM IST
रिशु राज सिंह/अमर उजाला, चंडीगढ़
रिशु राज सिंह/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 10 Oct 2017 03:43 PM IST
विज्ञापन
toilet problem in chandigarh sector 25 booth market
चंडीगढ़ के सेक्टर 25 की बूथ मार्केट
एक तरफ देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता अभियान की मुहिम छेड़ रखी है तो दूसरी ओर चंडीगढ़ के सेक्टर-25 की बूथ मार्केट में एक भी टॉयलेट नहीं है। हालत यह है कि कुछ दुकानदारों को अपनी दुकान बंद कर टॉयलेट के लिए सेक्टर- 38 की मोटर मार्केट में जाना पड़ता है या फिर डड्डूमाजरा में। इस मार्केट को देखकर ऐसा लगता है कि स्वच्छ अभियान सिर्फफोटो खिंचवाने तक सीमित रह गया है। करीब 24 बूथ हैं, लेकिन यहां के दुकानदार आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। न स्ट्रीट लाइटें हैं न ही डस्टबिन।
विज्ञापन


मैंने बूथ 17 साल पहले खरीदा था, लेकिन सुविधाओं के नाम पर कुछ नहीं हुआ है। यहां न टॉयलेट है और न ही पीने का पानी। डस्टबिन की भी सुविधा नहीं है। हर साल प्रॉपर्टी टैक्स देते हैं फिर हमारे साथ सौतेला व्यवहार क्यों किया जा रहा है।
विज्ञापन

- अनिल कुमार मित्तल, शॉप नंबर -14 सेक्टर 25

टॉयलेट न होने की वजह से हमें खुले में जाना पड़ता है। इसके साथ यहां सुरक्षा भी नहीं है, कई बार दिन में ही दुकानों से सामान चोरी हो जाते हैं। सालों से विकास का कोई काम नहीं किया गया है। सफाई की व्यवस्था भी पूरी तरह से चरमराई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कमल, शॉप नंबर -16

स्वच्छ भारत अभियान तो सिर्फ सेक्टरों में ही है। यहां रेगुलर सफाई नहीं होती है जिससे गंदगी है। हमारे साथ अन्याय हो रहा है। कई बार इसकी शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नही होती। समस्याएं बहुत है लेकिन कोई सुनने वाला नही है। इसमें प्रशासन को तत्काल दख्रल देना चाहिए।
- अभिषेक, शॉप नंबर -12

स्ट्रीट लाइट्स नहीं है। रात होते ही अंधेरा हो जाता है। अंधेरा होने के कारण चोरी का खतरा रहता है।
इसके बारे में कई बार शिकायत की है। मगर अधिकारियों के कानों पर जूं तक नहीं रेंगता। ऐसा तो लगता ही नहीं कि हम लोग सिटीब्यूटीफुल में रहते हैं।
- संजय जैन, शॉप नंबर -13

हर साल 600-700 रुपये प्रॉपर्टी टैक्स इसके साथ 2000 रुपये के करीब लाइसेंस फीस देते हैं लेकिन इसके बदले कोई सुविधा नहीं मिलती है। यहां टॉयलेट नहीं होने की वजह से मुझे मोटर मार्केट में जाना पड़ता है। इस दौरान दुकान बंद रहती है या किसी को बैठाकर जाता हूं।
- आशु गर्ग, शॉप नंबर -21

यहां कोई सुविधा नहीं। टॉयलेट के अलावा स्ट्रीट लाइटें, पानी कुछ भी नहीं है। ये बूथ कॉलोनी के अंदर है इसका नुकसान तो हम झेल ही रहे हैं। हम सभी तरह से टैक्स देते हैं फिर भी क्यों हमारी नहीं सुनी जाती है।

९ तिलकू राम, शॉप नंबर -23

क्या कहते हैं पार्षद
नगर निगम को लिखकर दिया हुआ है। प्रशासन से मांग की है कि यहां पर जो पुराने बने टॉयलेट है इनकी जगह एक ग्रीन बेल्ट बना दिया जाए। साथ ही मार्केट के लिए एक अलग से टॉयलेट की व्यवस्था की जानी चाहिए इसके लिए भी कॉरपोरेशन को लिखा है।
- शीला फूल सिंह, स्थानीय पार्षद

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed