फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   todays active corona cases of Punjab and Haryana 31 March 2021

कोरोना वायरस : पंजाब में 56 की मौत, 2452 नए पॉजिटिव मिले, हरियाणा में आठ ने गंवाई जान

Thu, 01 Apr 2021 12:17 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 01 Apr 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
todays active corona cases of Punjab and Haryana 31 March 2021
कोरोना वायरस - फोटो : एएनआई

पंजाब में कोरोना से बुधवार को 56 लोगों की मौत हो गई जबकि 2452 नए मामले सामने आए हैं। 37 संक्रमितों की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, 312 लोगों को सांस लेने में परेशानी होने पर ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। अब तक पंजाब में 6868 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में अमृतसर में 3, फरीदकोट में 2, गुरदासपुर में 2, होशियारपुर में 9, जालंधर में 9, कपूरथला में 4, लुधियाना में 8, मोगा में 1, मोहाली में 5, पठानकोट में 1, पटियाला में 8, संगरूर में 3, तरनतारन में 1 संक्रमित ने दम तोड़ा है। वहीं, पंजाब में अब तक 5932096 लोगों के नमूने लिए जा चुके हैं। इनमें 239734 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। इस समय राज्य में सक्रिय मामले 23832 हैं। 
विज्ञापन


8.82 प्रतिशत हुई सकारात्मक दर
पंजाब में संक्रमण की दर 8.82 प्रतिशत हो गई है। देश में यही दर 5.65 प्रतिशत है। महाराष्ट्र के बाद देश में पंजाब में सकारात्मक दर सबसे अधिक दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा : कोरोना से आठ की मौत, 1106 नए केस
हरियाणा में बुधवार को 1106 नए संक्रमित मिले और आठ मरीजों की जान गई। कुरुक्षेत्र, पानीपत और करनाल में दो-दो, कैथल व फरीदाबाद में एक-एक मरीज की जान गई। मार्च माह में संक्रमण से 107 मौतें हुईं। गंभीर मरीजों की संख्या भी तीन गुना बढ़कर 158 पहुंच गई है। बीते 24 घंटे में 809 लोग ठीक होकर घर लौटे हैं। इस समय रिकवरी दर 95.57 और संक्रमण दर 4.66 प्रतिशत पहुंच गई है। 

गुरुग्राम में सबसे अधिक 276 नए केस मिले हैं। करनाल 182, अंबाला, 105, कुरुक्षेत्र 81, यमुनानगर 93, जींद 98, पंचकूला 93 और फरीदाबाद में 70 नए संक्रमित मिले हैं। पलवल में कोई नया केस नहीं मिला है। शेष जिलों में 50 से कम केस पाए गए हैं। बुधवार को 22896 लोगों के नमूने लिए गए। 


मंत्री मूलचंद शर्मा ने लगवाया कोरोना का टीका
हरियाणा के परिवहन व खान एवं भू-विज्ञान मंत्री मूलचंद शर्मा ने बुधवार को सेक्टर-3 स्थित हरियाणा एमएलए होस्टल की डिस्पेंसरी में वैक्सीन की पहली डोज लगवाई। परिवहन मंत्री ने कहा कि सोशल मीडिया में वैक्सीन को लेकर कई तरह की अफवाहें फैलाई जा रही हैं, जिससे लोग वैक्सीन लगवाने में हिचक रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे घबराने की जरूरत बिल्कुल नहीं है। लोगों को चाहिए कि वे इन अफवाहों पर ध्यान न देकर वैक्सीनेशन जरूर करवाएं और उन्हें टीका लगवाने के लिए भी प्रेरित करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed