{"_id":"604fa2e88ebc3ee64917d2fc","slug":"todays-active-corona-cases-of-punjab-15-march-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में कोरोना : 27 मरीजों ने तोड़ा दम, 1843 पॉजिटिव मिले, जालंधर में सर्वाधिक 372 मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में कोरोना : 27 मरीजों ने तोड़ा दम, 1843 पॉजिटिव मिले, जालंधर में सर्वाधिक 372 मामले
Tue, 16 Mar 2021 01:56 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 16 Mar 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में कोरोना ने सोमवार को 27 और लोगों की जान ले ली। वहीं, 1843 नए केस सामने आए हैं। राज्य में इस महामारी से मरने वालों की कुल संख्या 6099 हो गई है। इस समय राज्य में कोरोना के कुल 11942 सक्रिय मामलों में 258 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर और 26 मरीज वेंटिलेटर पर हैं।
विज्ञापन
बीते 24 घंटे के दौरान होशियारपुर में 8, नवांशहर में 5, लुधियाना में 4, अमृतसर व कपूरथला में 2-2 और गुरदासपुर, जालंधर, मोहाली, तरनतारन, मुक्तसर व रोपड़ में 1-1 संक्रमित ने दम तोड़ा। सोमवार को राज्य भर में 27258 लोगों के टेस्ट किए गए। इनमें सबसे ज्यादा संक्रमित (372) जालंधर में मिले हैं।
विज्ञापन
वहीं, होशियारपुर में 238, लुधियाना में 226, मोहाली व नवांशहर में 164-164, अमृतसर में 147, पटियाला में 121, कपूरथला में 92, गुरदासपुर में 87, रोपड़ में 43, संगरूर में 35, बठिंडा में 34, मोगा में 26, फरीदकोट में 23, पठानकोट व फतेहगढ़ साहिब में 13-13, मानसा में 12, फिरोजपुर में 11, मुक्तसर में 10, तरनतारन में 6, बरनाला में 5 और फाजिल्का में 1 संक्रमित मिला।
विज्ञापन
इसके अलावा टीकाकरण अभियान के तहत 1815 हेल्थ केयर वर्करों और 2666 फ्रंटलाइन वर्करों ने पहला डोज लगवाया। इस तरह राज्य में कोरोना वैक्सीन का पहला डोज ले चुके हेल्थ केयर वर्करों की कुल संख्या 110203 और फ्रंटलाइन वर्करों की कुल संख्या 100203 हो गई है। सोमवार को 951 हेल्थ केयर वर्करों और 2379 फ्रंटलाइन वर्करों ने वैक्सीन का दूसरा डोज लगवाया। दूसरा डोज लगवाने वालों की कुल संख्या 54827 और 14981 हो गई है।