फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   todays active corona cases of Punjab 10 March 2021

पंजाब में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार : 24 घंटे में 17 की मौत, 1422 पॉजिटिव मिले, 10 दिन में बढ़े 4853 मामले

Wed, 10 Mar 2021 09:23 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 10 Mar 2021 09:23 PM IST
सार

  • रोजाना औसतन सक्रिय केसों की संख्या 500 बढ़ रही 
  • एक मार्च को 4853 थे सक्रिय केस, अब 9402 हैं केस

विज्ञापन
todays active corona cases of Punjab 10 March 2021
कोरोना पॉजिटिव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में कोरोना संक्रमण से हालात खराब होते जा रहे हैं। संक्रमण बढ़ने के साथ ही सक्रिय केसों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। पिछले 10 दिन में सूबे में 4549 सक्रिय मामले बढ़े हैं। एक मार्च को राज्य में 4853 सक्रिय केस थे, जो बुधवार को बढ़कर 9402 पहुंच गए हैं। सक्रिय केसों का अगर औसत देखें तो हर रोज करीब 500 मामले बढ़ रहे हैं।

विज्ञापन


सक्रिय केसों के मामले में नवांशहर पहले स्थान पर है। यहां 1236 सक्रिय केस हैं। जालंधर में 1210, मोहाली में 1012 और लुधियाना में 975 सक्रिय केस दर्ज किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने भी संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए एहतियातन कंटेनमेंट और माइक्रो कंटेनमेंट क्षेत्र की संख्या बढ़ानी शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


नवांशहर के बंगा में सिद्ध मोहल्ले को कंटेनमेंट क्षेत्र बनाया है। वहीं फिरोजपुर कैंट के 7 डिवीजन आर्मी क्षेत्र सहित 46 माइक्रो कंटेनमेंट क्षेत्र बनाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने बताया है कि टेस्ट क्षमता में इजाफा किया है। अब हर रोज 30 हजार नमूने लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


17 की मौत, संक्रमण के 1422 नए मामले 
बुधवार को पंजाब में संक्रमण से 17 लोगों की मौत हो गई। अमृतसर में दो, बठिंडा में एक, फतेहगढ़ साहिब में एक, गुरदासपुर में एक, होशियारपुर में दो, जालंधर में चार, लुधियाना में तीन, मोहाली में एक, पटियाला में एक और तरनतारन में एक मरीज की मौत हो गई। संक्रमण के 1422 नए मामले आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed