फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   todays active corona cases of Haryana 7 April 2021

कोरोना वायरस : हरियाणा में पांच माह बाद सर्वाधिक 2366 पॉजिटिव मामले, 11 मरीजों की गई जान

Wed, 07 Apr 2021 09:38 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 07 Apr 2021 09:38 PM IST
सार

  • गंभीर मरीजों की संख्या 219 पहुंची, बुधवार को 29834 लोगों ने करवाया टीकाकरण
  • सक्रिय मामलों की संख्या 15 हजार के पार, 1198 मरीज स्वस्थ होने पर घर लौटे

विज्ञापन
todays active corona cases of Haryana 7 April 2021
कोरोना पॉजिटिव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में कोरोना की रफ्तार खतरनाक गति से बढ़ने लगी है। बुधवार को पांच माह बाद 2366 नए पॉजिटिव मिले हैं। वहीं, 11 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। चिंता की बात यह है कि कई माह बाद रिकवरी दर घटकर 93.94 पहुंच गई है। संक्रमण दर 4.74 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.06 प्रतिशत पहुंच गई है। सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 15 हजार के पार पहुंच गई है। गंभीर मरीजों की संख्या बढ़कर 219 पहुंच गई है। इनमें से 183 ऑक्सीजन और 36 मरीज वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं।

विज्ञापन


बुधवार को हरियाणा के फरीदाबाद, अंबाला, करनाल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, सिरसा, भिवानी, फतेहाबाद, कैथल और जींद में एक- एक और यमुनानगर में दो मरीजों की मौत हुई है। राज्य के 10 जिलों में 100 से ज्यादा मरीज मिले। सबसे अधिक गुरुग्राम में 611, फरीदाबाद में 280, सोनीपत में 170, अंबाला में 129, करनाल में 222, पानीपत में 112, पंचकूला में 107, कुरुक्षेत्र में 166, यमुनानगर में 141 व जींद में 112 नए संक्रमित मिले। वहीं, रेवाड़ी में 8, नारनौल में 4, चरखी-दादरी में 3 और नूंह में 2 नए मरीज मिले। 
विज्ञापन


29834 को लगा टीका
बुधवार को 29834 और लोगों ने टीकाकरण कराया। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना वैक्सीन लगवाने वालों का ग्राफ 2127118 पर पहुंच गया है। इसी दिन रिकॉर्ड 32584 लोगों के सैंपल लिए गए और 1198 मरीजों को ठीक होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed