फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   todays active corona cases of Haryana 10 March 2021

हरियाणा में बढ़ा कोरोना संक्रमण : दो मरीजों ने तोड़ा दम, 359 पॉजिटिव मिले, गुरुग्राम में सर्वाधिक 80 मामले

Wed, 10 Mar 2021 09:57 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 10 Mar 2021 09:57 PM IST
विज्ञापन
todays active corona cases of Haryana 10 March 2021
कोरोना वायरस - फोटो : ANI

हरियाणा के स्कूल और कॉलेजों में कोरोना तेजी से नई चेन बना रहा है। बुधवार को प्रदेश में 359 नए मामले सामने आए हैं, इनमें कुंजपुरा के सैनिक स्कूल के 83 विद्यार्थी और एक अध्यापक शामिल हैं। इससे पहले भी इसी स्कूल के 57 विद्यार्थी कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। स्कूलों और कॉलेजों में कोविड-19 के नियमों का पालन नहीं करने के कारण ही मामले बढ़ रहे हैं। खासकर मार्च माह में विद्यार्थियों के संक्रमित होने के मामले तेजी से बढ़े हैं। 

विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले भी स्कूलों में ज्यादा केस सामने आने के बाद उनको बंद कर दिया गया था। पिछले सप्ताह भी सैनिक स्कूल कुंजपुरा के 57 विद्यार्थी संक्रमित मिले थे, ये सभी हॉस्टल में एक साथ रहते हैं। इसी कारण दोबारा से सैंपल लेने के बाद बुधवार 83 नए विद्यार्थी पॉजिटिव मिले हैं।  इसके साथ ही हिसार स्थित हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में लैब अटेंडेंट और एक शिक्षक पाजिटिव मिले हैं। 
विज्ञापन

 
दो मरीजों ने तोड़ा दम
बुधवार को कोरोना से प्रदेश में दो मरीजों की मौत हो गई। इनमें करनाल और गुरुग्राम का एक एक मरीज शामिल है। गुरुग्राम में सबसे अधिक 80 और करनाल में 83 केस मिले हैं। पंचकूला में 55, कुरुक्षेत्र में 30, अंबाला में 31 और फरीदाबाद में 20 कोरोना के मामले मिले हैं। नूंह, चरखी दादरी, फतेहाबाद, महेंद्रगढ़, झज्जर और पलवल में एक भी मामला नहीं मिला है, जबकि अन्य जिलों में 20 से नीचे केस मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक प्रदेश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 3064 पहुंच गई है। इस समय रिकवरी दर घटकर 97.99 प्रतिशत रह गई है, जबकि संक्रमण दर 4.69 और मृत्यु दर 1.12 प्रतिशत है। टीकाकरण की बात करें तो 15916 ने पहली और 3098 ने दूसरी डोज लगवा ली है। अब तक हरियाणा में कुल 451769 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed