{"_id":"e3f20031f0b8d7eb6ec4eb02c68065fc","slug":"today-will-be-a-water-crisis-in-the-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"ध्यान दें, आज दिनभर रहेगा पानी का संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ध्यान दें, आज दिनभर रहेगा पानी का संकट
अमर उजाला, मोहाली
Updated Fri, 10 Jan 2014 01:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कजौली वाटर वर्क्स की फेज-3 में खराबी आने से लोगों को आज पूरे दिन पानी की किल्लत का सामना करना पड़ेगा। लाइन का सलूस वाल्व खराब हो गया है।
विज्ञापन
जल सप्लाई विभाग शुक्रवार को इसको बदलेगा। विभाग के अधिकारियों ने लोगों से इस मुसीबत की स्थिति में सहयोग देने की अपील है। विभाग के अधिकारियों की माने तो शनिवार सुबह से नियमित सप्लाई शुरू हो पाएगी।
विज्ञापन
विभाग के अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, लाइन की रिपयेर का काम शुक्रवार सुबह से ही शुरू हो जाएगा। ऐसे में कजौली वाटर वर्क्स फेज-3 व चार दोनों लाइनों से पानी की सप्लाई बंद रहेगी।
विज्ञापन
पंपिंग स्टेशन में जो पानी उपलब्ध रहेगा। उसकी ही इलाके के लोगों को सप्लाई की जाएगी। जबकि, दोपहर में पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी। जबकि शाम में पानी की सप्लाई वाटर पंपिंग स्टेशन में उपलब्ध पानी की मात्रा पर निर्भर करेगी।
वहीं, विभाग ने इस संबंधी जानकारी विभाग के मुख्यालय को भी भेज दी है। ताकि समय पर उचित कदम उठाए जा सकें।
टैंकर से होगी पानी की सप्लाई
विभाग के अधिकारियों के मुताबिक लोगों को पानी के लिए परेशानी न उठानी पड़े। इसके लिए विभाग का टैंकर इलाके में घूमता रहेगा। लोगों टैंकर का लाभ उठा सकते हैं।
वहीं, जानकारों की माने तो सर्दी का मौसम चल रहा है। ऐसे में पानी की खपत वैसे भी कम होती है। जिक्रयोग है कि इलाके में 23 एमजीडी पानी की जरूरत है।
जबकि 10 एमजीडी पानी ही मिल पा रहा है। फेज-5 व छह से लोगों की सारी मुसीबत दूर हो जाएगी। क्योंकि उससे शहर को करीब 20 एमजीडी पानी मिलेगा।