फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   today State-level program in Saragarhi,CM Amarinder Singh will be present

पंजाबः सारागढ़ी में आज राज्यस्तरीय समागम, मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह शहीदों को देंगे श्रद्धांजलि

Wed, 12 Sep 2018 09:52 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब) Updated Wed, 12 Sep 2018 09:52 AM IST
विज्ञापन
today State-level program in Saragarhi,CM Amarinder Singh will be present
सारागढ़ी
पंजाब सरकार की तरफ से सारागढ़ी की ऐतिहासिक लड़ाई को समर्पित 12 सितंबर को सारागढ़ी शहादत दिवस को राज्य स्तरीय समागम के तौर पर मनाया जा रहा है। समागम में मुख्य मेहमान मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह होंगे। यह जानकारी बलविंदर सिंह धालीवाल डिप्टी कमिश्नर-कम-उप चेयरमैन और कार्यकारी प्रधान सारागढ़ी मेमोरियल मैनेजमेंट ट्रस्ट ने सारागढ़ी दिवस मनाने के लिए अलग-अलग विभागों के अधिकारियों के साथ मीटिंग में दी। 
विज्ञापन


डीसी ने बताया कि 12 सितंबर को ऐतिहासिक गुरुद्वारा सारागढ़ी फिरोजपुर छावनी में होने वाले राज स्तरीय समागम में पंजाब के खेलमंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी शिरकत करेंगे और सारागढ़ी के शहीदों को पंजाब सरकार की तरफ से श्रद्धा के फूल भेंट करेंगे। इस समागम के लिए 10 सितंबर दिन सोमवार को गुरुद्वारा साहिब में अखंड पाठ आरंभ हुआ है। 12 सितंबर को श्री अखंड साहिब के भोग डाले जाएंगे। देश के दूरदराज शहरों से आने वाली संगत के लिए गुरू के अटूट लंगर का प्रबंध होगा और भारतीय फौज और जिला प्रशासन की तरफ से सभी प्रबंध आपसी सहयोग से होगा।
विज्ञापन

today State-level program in Saragarhi,CM Amarinder Singh will be present
सारागढ़ी
सारागढ़ी की शौर्यगाथा बलिदान की ऐसी अद्वितीय कहानी है जिसकी मिसाल पूरी दुनिया में नहीं मिलती। यह शौर्यगाथा सिख रेजीमेंट के उन शूरवीर बहादुर सैनिकों की याद दिलाता है, जिन्होंने 12 सितंबर 1897 को सारागढ़ी किले की रक्षा करके 10 हजार पठानों का मुकाबला करते हुए शहादत दी थी। जो हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत है।

उन्होंने अलग-अलग विभागों की तरफ से किए जाने वाले प्रबंधों, श्रद्धालुओं के लिए लंगर का प्रबंध, सारागढ़ी के शहीदों, पूर्व सैनिकों को लाने और छोड़ने के लिए ट्रांसपोर्ट के प्रबंधों, स्टालों के प्रबंधों सहित कई तरह के प्रबंधों बारे सभी विभागों के अधिकारियों को मुस्तैद रहने को कहा। 

सारागढ़ी दिवस पर कृषि विभाग, बागबानी, सेहत विभाग, रोजगार जनरेशन एंड प्रशिक्षण, मछली पालन, मारकफैड, मिलकफैड, उद्योग विभाग, पशु पालन विभाग, लीड बैंक, सहकारी, सर्व शिक्षा विभाग, भाषा विभाग की तरफ से प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी। गुरुद्वारा परिसर में महिलाएं इकट्ठी होकर फूलों के हार बनाने में जुटी थी। उक्त हारों से पूरे गुरुद्वारे को सजाया जाएगा। फूल के हार शहीदों की तस्वीरों पर लगाए जाएंगे। इसके अलावा पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। एसडीएम अमित कुमार ने सारागढ़ी समागम की चल रही तैयारियों का निरीक्षण किया।

लेफ्टिनेंट कर्नल रविंदर सैनी के नेतृत्व में 11 सिख रेजीमेंट जवानों द्वारा गुरुद्वारा सारागढ़ी को पार्क विकसित करने, पार्कों में रंग-बिरंगे पौधे लगाने व दीवारों व बाउंड्रीवॉल को सजाने का काम पिछले दो सालों से चल रहा था, जो कि अब पूरा हो गया है, जिससे गुरुद्वारा परिसर लोगों के आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। सेना के जवानों ने पेड़ों की कटिंग कर बहुत सुंदर बनाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed