{"_id":"630bcd101849e102eb016a0f","slug":"today-ctu-will-start-shuttle-bus-service-from-airport-to-panchkula","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज शुरू होगी शटल बस सेवा: एयरपोर्ट से पंचकूला बस स्टैंड जाना होगा आसान, CTU की नई पहल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज शुरू होगी शटल बस सेवा: एयरपोर्ट से पंचकूला बस स्टैंड जाना होगा आसान, CTU की नई पहल
Mon, 29 Aug 2022 01:53 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 29 Aug 2022 01:53 AM IST
सार
पंचकूला बस स्टैंड से रोजाना सुबह 4:20 बजे शटल बस सेवा शुरू होगी और रात 9:30 बजे आखिरी बस जाएगी। हालांकि आईएसबीटी-17 और एयरपोर्ट से देर रात तक भी बसें चलती रहेंगी।
विज्ञापन
एयरपोर्ट शटल बस सेवा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सीटीयू) इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पंचकूला के लिए शटल बस सेवा शुरू करने जा रहा है। चंडीगढ़ के आईएसबीटी-43 और 17 के लिए ये सेवा पहले से ही चल रही है। पंचकूला की तरफ से इसकी मांग की गई थी। परिवहन विभाग सोमवार से इस सेवा को शुरू करेगा।
विज्ञापन
परिवहन विभाग के निदेशक प्रद्युमन सिंह ने बताया कि शटल बस सेवा शुरू करने का मकसद चंडीगढ़, मोहाली के बाद पंचकूला और हवाई अड्डे के बीच कनेक्टिविटी में सुधार करना और यात्रियों के लिए समय पर सेवा प्रदान करना है। एयरपोर्ट पर उतरने वाली हर फ्लाइट के समय बाहर बस सर्विस उपलब्ध रहेगी। इससे एयरलाइंस के पैसेंजर महंगी कैब सर्विस के बजाय सस्ती बस सर्विस ले सकेंगे।
विज्ञापन
सीटीयू की एसी बस में लोग यात्रा करेंगे। किसी भी स्टॉपेज के लिए प्रति व्यक्ति 100 रुपये का फ्लैट टिकट होगा। लोगों को एयरपोर्ट से पंचकूला बस स्टैंड तक छोड़ा जाएगा। एयरपोर्ट पर एक सीटीयू सेवा काउंटर स्थापित किया गया है, जो यात्रियों को सीटीयू की शटल बस सेवा और अन्य लंबी दूरी की इंटरसिटी बस सेवाओं के संबंध में जानकारी देगा। एयरपोर्ट पर बसों के आने के संभावित समय को दर्शाने वाले यात्री सूचना बोर्ड भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
पंचकूला बस स्टैंड से सुबह 4:20 पर चलेगी पहली बस
पंचकूला बस स्टैंड से रोजाना सुबह 4:20 बजे शटल बस सेवा शुरू होगी और रात 9:30 बजे आखिरी बस जाएगी। हालांकि आईएसबीटी-17 और एयरपोर्ट से देर रात तक भी बसें चलती रहेंगी। सीटीयू की तरफ से बताया गया है कि हर 20 से 40 मिनट के अंदर बस सेवा उपलब्ध होगी। बस एयरपोर्ट से मोहाली के सोहाना बस स्टैंड से आईएसबीटी-43 फिर आईएसबीटी-17 से होते हुए पंचकूला बस स्टैंड पहुंचेगी। हर बस की जानकारी एयरपोर्ट पर दी गई है। इसके अलावा पंचकूला बस स्टैंड से भी जानकारी हासिल की जा सकती है।