फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   To Purchase House, Changes in GST by Indian Government

चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली में घर खरीदने का सपना है, तो ये खुशखबरी पढ़ें, तैयारी में जुट जाएं

Mon, 01 Apr 2019 01:01 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 01 Apr 2019 01:01 PM IST
विज्ञापन
To Purchase House, Changes in GST by Indian Government
सांकेतिक तस्वीर
अगर आप ट्राइसिटी में नया घर खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। सरकार ने मकान खरीदने के इच्छुक लोगों को जीएसटी में छूट देते हुए बड़ी राहत दी है। सोमवार (1 अप्रैल) से मकानों की खरीद पर जीएसटी को 12 प्रतिशत से घटाकर 5 फीसदी कर दिया गया है। वहीं, 45 लाख रुपये तक के किफायती दरों के मकानों में अब केवल 1 प्रतिशत जीएसटी देना होगी। अभी तक जीएसटी 8 फीसदी लग रहा था। सरकार के इस कदम से ट्राइसिटी के 80 फीसदी लोगों को फायदा होगा।
विज्ञापन


इससे अब मध्य वर्ग के लोगों का ट्राइसिटी में खुद का मकान बनाने का सपना पूरा हो सकेगा। केंद्र सरकार के अंतरिम बजट में पांच लाख रुपये तक की आय को इनकम टैक्स से छूट देने के चलते मध्य वर्ग के लिए 60 लाख रुपये तक का मकान खरीदना आसान हो गया है। दरअसल, जो लोग नौकरीपेशा नहीं होते, वे लोन के लिए आयकर रिटर्न में उतनी ही आय बताते थे, जिस पर टैक्स नहीं लगे। ऐसे में उनकी लोन लेने की क्षमता भी कम हो जाती थी। अब इनकम टैक्स भरने में छूट मिलने के चलते मध्य वर्ग के लोगों का मकान बनाने का सपना पूरा हो जाएगा। वहीं प्रॉपर्टी के सेल में उछाल आने की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन

अब मध्य वर्ग के लोग खरीद सकेंगे अपना आशियाना

एचएलपी ग्रुप के प्रदीप बंसल ने बताया कि सरकार का यह एक बड़ा कदम है। इससे विशेष तौर पर मध्य वर्ग के लोगों का अपने घर का सपना पूरा हो सकेगा। सरकार ने प्रॉपर्टी क्लेम बंद कर दिया है। इसे अगर लागू कर दें तो और अधिक लोगों को लाभ मिलेगा। बंसल का कहना है कि जीएसटी घटने से प्रॉपर्टी में बूम आएगा। वहीं, जीबीपी ग्रुप के अनुपम गुप्ता का कहना है कि जो लोग अपना पहला घर खरीदने की सोच रहे हैं, उनके लिए यह सुनहरा मौका है।

ऐसे लोग आसानी से घर खरीद सकेंगे। उनका कहना है कि ट्राइसिटी में करीब 80 फीसदी लोग किफायती दरों में मकान लेना चाहते हैं। कहा जाए तो उनके लिए यह एक तोहफा है। इससे अब टैक्स चोरी भी रुकेगी। एसबीपी ग्रुप के रमन सिंगला का कहना है कि जीएसटी कम होने से हर तबके को लाभ मिलने वाला है। अब मकान खरीदने वाले लोग अपने को ठगा हुआ महसूस नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed