फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Titiksha and Vishal win Under-19 titles at the Chandigarh State Ranking Table Tennis Tournament.

Chandigarh News: चंडीगढ़ स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस टूर्नामेंट में तीतीक्षा और विशाल ने जीते अंडर-19 खिताब

Mon, 07 Sep 2026 01:47 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Titiksha and Vishal win Under-19 titles at the Chandigarh State Ranking Table Tennis Tournament.
चंडीगढ़। यूटीटी तीसरी चंडीगढ़ स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस टूर्नामेंट-2026 में अंडर-19 वर्ग के खिताबों का फैसला हो गया। सेक्टर-50 स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में आयोजित प्रतियोगिता के लड़कियों के वर्ग में सेंट जोसेफ स्कूल की तितीक्षा और लड़कों में डीएवी पब्लिक स्कूल के विशाल गर्ग चैंपियन बने।
विज्ञापन

अंडर-19 गर्ल्स सिंगल्स के सेमीफाइनल में वाणी शर्मा ने शेरेल छाबड़ा को 3-0 से हराया, जबकि तितीक्षा ने प्रभलीन को 3-0 से मात दी। फाइनल में तितीक्षा और वाणी के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। पांच गेम तक चले मैच में तितीक्षा ने 3-2 से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। मुकाबले का स्कोर 11-9, 11-9, 7-11, 4-11, 11-8 रहा।
विज्ञापन

अंडर-19 ब्वॉयज सिंगल्स के सेमीफाइनल में विशाल गर्ग ने अंकुश को 3-1 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में वाद्य चावला ने प्रीतिश सूद को 3-2 से शिकस्त दी। फाइनल में विशाल गर्ग ने वाद्य चावला को सीधे गेमों में 3-0 से हराकर चैंपियनशिप जीती। फाइनल का स्कोर 11-9, 13-11, 11-9 रहा। प्रतियोगिता का आयोजन चंडीगढ़ टेबल टेनिस एसोसिएशन की ओर से किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed