स्टूडेंट्स ध्यान दें, धुंध की वजह से पंजाब में बदला स्कूलों का समय, जानें नया टाइम टेबल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में कई दिनों से पड़ रही घनी धुंध को ध्यान में रखते हुए शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी सरकारी, प्राईवेट, एडेड और मान्यता प्राप्त प्राथमिक, माध्यमिक, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों का समय बदलने का फैसला किया गया है। पंजाब के शिक्षा मंत्री ओपी सोनी ने कहा कि बच्चों को घनी धुंध और जाड़े से बचाने के लिए तुरंत प्रभाव से स्कूलों का समय बदलने का फैसला किया गया है।
नए समय के मुताबिक, अब सभी प्राथमिक स्कूल सुबह 10 से शाम 4 बजे तक लगेंगे, जबकि सभी माध्यमिक, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों का समय सुबह 10 से शाम 4:15 तक किया गया है। यह आदेश अगले आदेशों तक तुरंत प्रभाव से लागू होंगे।
बनाए जाएंगे स्मार्ट स्कूल
सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे विद्यार्थियों को प्राइवेट स्कूलों की तर्ज पर अच्छे स्तर की शिक्षा मुहैया कराने के इरादे से पंजाब शिक्षा विभाग ने राज्य के कई सरकारी स्कूलों को स्मार्ट स्कूलों में बदलने की तैयारी की है। शिक्षा मंत्री ओपी सोनी ने बताया कि इस प्रोग्राम के अंतर्गत पूरे राज्य में खासतौर पर ग्रामीण क्षेत्र में 261 स्मार्ट स्कूल बनाए जा रहे हैं।
यह स्कूल मॉडल स्कूलों के तौर पर बनाए जाएंगे, जहां अच्छे स्तर की शिक्षा मुहैया करवाने के लिए सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। स्मार्ट क्लास रूम, सौर ऊर्जा और अत्याधुनिक खेल सुविधाएं भी इन स्कूलों की अन्य विशेषताएं होंगी। सोनी ने बताया कि अब तक कुल 2769.09 लाख रुपये जारी किये जा चुके हैं।
राज्य के विभिन्न स्कूलों में 21000 के करीब स्मार्ट क्लास रूम बनाए जा रहे हैं, जहां प्रोजेक्टर आदि जैसी कई आधुनिक आईसीटी उपकरणों की सहायता से उच्च स्तर संबंध में स्कूलों को ई-कंटेंट भेजा जा रहा है।
पूर्व प्राथमिक कक्षाओं का दाखिला शुरू
सोनी ने बताया कि पूर्व-प्राथमिक कक्षाएं शुरू की जा चुकीं हैं और 3 से 6 साल के बच्चों के लिए नये दाखिले शुरू किये जा चुके हैं। 1.73 लाख विद्यार्थी विभिन्न स्कूलों के पूर्व-प्राथमिक सेक्शनों में दाखिला ले चुके हैं। विभाग की ओर से सभी सरकारी स्कूलों में पहली से आठवीं के विद्यार्थियों के सीखने के स्तर को और बढ़ाने के लिए ‘पढ़ो पंजाब, पढ़ाओ पंजाब’ नाम का प्रोग्राम भी शुरू किया गया है। राज्य के 2387 सरकारी माध्यमिक, हाई और सेकेंडरी स्कूलों में अंग्रेजी को मुख्य माध्यम के तौर पर लागू किया गया है।