देखिए, देश की पहली CNG ट्रेन का वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में पहली बार हरे रंग के इंजन वाली सीएनजी डीईएमयू ट्रेन मंगलवार से ट्रैक पर दौड़ पड़ी। ट्रेन का उद्घाटन रेलमंत्री सुरेश प्रभाकर प्रभु ने रेलवे परिसर के बाहर बने मंच से बटन दबाने के बाद हरी झंडी दिखाकर किया। शाम 5:55 बजे स्टेशन से निकली यह ट्रेन मंगलवार रात तकरीबन 8 बजे रोहतक स्टेशन पहुंची।
काफी संख्या में मौजूद यात्री इस ऐतिहासिक पल के गवाह बने। इसके अलावा केंद्रीय रेल मंत्री ने रेवाड़ी- बीकानेर पैसेंजर ट्रेन का भी उद्घाटन किया गया। केंद्रीय रेलमंत्री ने कहा कि रेल मंत्री बनने के बाद वह हरियाणा राज्यसभा सांसद बने और इसके बाद यह पहली योजना है, जिसका उद्घाटन उन्होंने अपने हाथों से किया है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता ने बड़ी उम्मीदों के साथ बीजेपी को बहुमत से जिताया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार का प्रयास है कि जनता की उम्मीदों पर खरा उतरें। उन्होंने बताया कि भारतीय रेल को ऊंचाइयों पर ले जाना खुद प्रधानमंत्री मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल है।
उन्होंने बताया कि सीएनजी डीईएमयू ट्रेन में कुल आठ डिब्बे होंगे। यात्रियों को इसका काफी लाभ मिलेगा। इसके साथ ही उन्होंने केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री राव इंद्रजीत, रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा, जिले के विधायकों और मंचासीन अतिथियों की मौजूदगी में जनता की अपेक्षाओं पर ज्यादा से ज्यादा खरा उतरने की बात कही।
रेवाड़ी से बीकानेर की राह हुई आसान
बीकानेर और रेवाड़ी के बीच सवारी गाड़ी को लेकर स्थानीय लोगों की लंबे समय से मांग थी। ऐसे में 2014-15 की घोषणा के बाद इन दोनों स्टेशनों के बीच भी ट्रेन शुरू कर दी गई है। आठ द्वितीय साधारण श्रेणी और दो गार्ड डिब्बों से युक्त यह ट्रेन रेवाड़ी और बीकानेर समेत कुल 45 स्टेशनों पर रुकेगी।
बीकानेर और रेवाड़ी के बीच दिन में चलने वाली इस ट्रेन को लोगों ने काफी फायदेमंद बताया है। बीकानेर से यह ट्रेन दोपहर 2:40 मिनट पर चलेगी और रेवाड़ी स्टेशन पर रात 11:15 मिनट पर पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन सुबह 5 बजे चलेगी और 11ः20 पर बीकानेर पहुंचेगी।
यह है रोजाना की ट्रेन टाइमिंग
ट्रेन हफ्ते में सोमवार से शनिवार सात दिन तक रेवाड़ी और रोहतक के बीच चलेगी। केवल रविवार को यह ट्रेन नहीं चलेगी। इस दिन यह मेंटीनेंस के लिए दिल्ली के शकूरबस्ती जंक्शन पर मेंटीनेंस और सीएनजी फिलिंग के लिए जाएगी। रोजमर्रा में ट्रेन की टाइमिंग इस प्रकार होगी।
रेवाड़ी-रोहतक दैनिक डेमू गाड़ी 74017------स्टेशन----------रोहतक-रेवाड़ी दैनिक डेमू गाड़ी
आगमन-----------प्रस्थान-----------------------------------आगमन-------------प्रस्थान
-------------------19.50------------रेवाड़ी जंक्शन----------07.00----------------
20.04-------------20.14-------------गोकलगढ़-------------06.49-------------06.50
20.31-------------20.32-------------पाल्हावास-------------06.42------------06.43
20.49-------------20.50--------------मछरौली--------------06.17------------06.18
21.09-------------21.11---------------झज्जर---------------05.52------------06.02
21.31-------------21.32---------------डीघल---------------05.31-------------05.32
21.56-------------21.57-------------अस्थल बोहर-----------05.11-------------05.12
22.10-----------------------------------रोहतक---------------------------------05.00
कौन-कौन से होंगे प्रमुख स्टेशन
देखिए देश की पहली CNG ट्रेन का वीडियो-