फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Tiktok Star BJP Leader Sonali Phogat Slaps Market Committee Secretary

सोनाली फौगाट ने मार्केट कमेटी सचिव को थप्पड़ और सैंडल से पीटा, बोलीं- दोबारा भी मार सकती हूं

Sat, 06 Jun 2020 09:35 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार(हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 06 Jun 2020 09:35 AM IST
सार

  • हिसार के गांव बालसमंद की अनाज मंडी की घटना, कथित अपशब्द कहने का आरोप
  • पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप, मुख्यमंत्री ने सीआईडी से मांगी रिपोर्ट 
  • दोनों पक्षों पर केस दर्ज, मार्केट कमेटी सचिव का चुनावी रंजिश में पिटाई का आरोप 

विज्ञापन
Tiktok Star BJP Leader Sonali Phogat Slaps Market Committee Secretary
सचिव को थप्पड़ मारतीं सोनाली फोगाट

विस्तार

कथित अपशब्द कहने पर भाजपा नेता सोनाली फौगाट ने हिसार मार्केट कमेटी के सचिव को पुलिस की मौजूदगी में थप्पड़ और सैंडल से पिटाई कर दी। सोनाली टिकटॉक स्टार हैं और आदमपुर से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़कर हार चुकी हैं। घटना शुक्रवार को गांव बालसमंद की अनाज मंडी में घटी। 

विज्ञापन


मार्केट सचिव सुल्तान सिंह का आरोप है कि चुनावी रंजिश के कारण पहले भाजपा नेता के समर्थकों ने पिटाई की, उसके बाद सोनाली ने। आरोप है कि इस दौरान बालसमंद चौकी के पुलिसकर्मी मौके पर खड़े होकर तमाशा देखते रहे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही हड़कंप मच गया। उधर, सीएम मनोहर लाल ने मामले की जानकारी सीआईडी से मांगी है। वहीं, देर रात पुलिस ने दोनों पक्षों पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-  दो घंटे से ज्यादा पबजी नहीं खेल सकेंगे बच्चे, लेनी होगी माता-पिता की मंजूरी
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सुबह 10 बजे भाजपा नेता सोनाली फौगाट हिसार मार्केट कमेटी कार्यालय पहुंचीं। कुछ देर बाद सचिव कार्यालय पहुंचे। सचिव की फसल खरीद को लेकर आधे घंटे तक सोनाली से बातचीत चलती रही। सोनाली ने मार्केट कमेटी सचिव को साथ चलकर बालसमंद अनाज मंडी का दौरा करने की बात कही। इसके बाद सचिव बालसमंद पहुंचे। 

करीब आधे घंटे बाद सोनाली अपने समर्थकों के साथ पहुंच गईं। शेड के निरीक्षण के दौरान अपशब्द कहने का आरोप लगाकर सोनाली समर्थकों ने सचिव को पीटना शुरू कर दिया। किसी तरह बचकर सचिव एक दुकान में बैठ गए। बाद में सोनाली ने सचिव सुल्तान को थप्पड़ मारे और सैंडल से पिटाई की। 

सोनाली फौगाट पर लगी धाराओं का मतलब
मार्केट कमेटी सचिव की शिकायत पर भाजपा नेता सोनाली फौगाट पर पुलिस ने उपद्रव करने (आईपीसी की धारा 147), समान लक्ष्य के लिए जनसमूह के किसी सदस्य द्वारा अपराध करने (149/150), लोकसेवक को कर्तव्य से डिगाने के लिए चोट पहुंचाने (332), लोकसेवक पर हमला करने और सरकारी काम में बाधा डालने (353),  लोकसेवक को सार्वजनिक कृत्यों के निर्वहन में बाधा डालने (186), मारपीट करने (323) और आपराधिक धमकी देने का (506) मामला दर्ज किया है।

सचिव पर लगी धाराओं के मायने
सोनाली फौगाट की शिकायत पर मार्केट सचिव के खिलाफ (धारा-509) अपशब्द कहने और (धारा-354) औरत की लज्जा भंग करने के आशय से हमला करने का केस दर्ज किया गया है।

तुम्हारी गालियां सुनने के लिए काम करती हूं क्या

वीडियो में पुलिसकर्मी के सामने सोनाली ने सचिव सुल्तान को छह-सात सैंडल मारते हुए कहा कि तुम्हारी गालियां सुनने के लिए काम करती हूं क्या? क्या हमें जीने का अधिकार नहीं है? फिर सोनाली पुलिसकर्मी से कहती हैं कि इसके खिलाफ रिपोर्ट लिखो। इसने गलत भाषा इस्तेमाल की और बदतमीजी की है। इसके बाद दोनों पक्षों को पुलिसकर्मी बालसमंद चौकी ले गए।

सचिव बोले- जबरदस्ती कागज पर लिखवाया कि मेरी गलती है
मार्केट कमेटी सचिव सुल्तान सिंह का कहना है कि अगर उनके मन में कोई द्वेष होता तो वह सोनाली फौगाट के कहने पर बालसमंद क्यों आते? भाजपा नेता अपनी चुनावी रंजिश निकाल रही हैं। उन्होंने कोई अपशब्द नहीं कहे। उन्होंने समर्थकों से बेवजह पिटवाना शुरू कर दिया। इसके बाद खुद भी सैंडल व थप्पड़ मारे। घटना के बाद से वह डरे हुए हैं। उन्हें भाजपा नेता व उनके समर्थकों से जान का खतरा है। सचिव ने आरोप लगाया कि उन्हें डरा-धमकाकर जबरदस्ती कागज पर लिखवा लिया गया कि मामले में मेरी गलती है।

फौगाट बोलीं- मुझसे बर्दाश्त नहीं हुआ, दोबारा भी मार सकती हूं
भाजपा नेता सोनाली फौगाट का कहना है कि मार्केट कमेटी सचिव द्वारा बोले गए शब्द बताने में मुझे शर्म आ रही है। अगर कोई पुरुष कामकाजी महिला को लेकर भद्दी टिप्पणी करता है तो उनसे बर्दाश्त नहीं होगा। सोनाली ने कहा कि सचिव ने कृष्णा गहलोत, कमलेश ढांडा के साथ मुझ पर टिप्पणी करते हुए कहा कि आपको किसानों के बीच घूमने की क्या जरूरत है। मेरी सचिव से कोई निजी दुश्मनी नहीं है। उन्होंने बहुत अच्छे तरीके से लिफ्टिंग की जानकारी दी लेकिन अपशब्द मुझसे बर्दाश्त नहीं हुए। यदि दोबारा ऐसा बोला गया तो फिर से थप्पड़ मार सकती हूं।

दोनों पार्टियों की तरफ से शिकायत मिली है। इस आधार पर क्रॉस केस दर्ज किया गया है। मंडी सेक्रेटरी सुलतान सिंह की शिकायत पर धारा 147, 150, 186, 332, 353, 506, 323 के तहत और सोनाली फौगाट की शिकायत पर धारा 354 और 509 के तहत केस दर्ज किया गया है। - गंगाराम पूनिया, एसपी, हिसार

डर के मारे चार घंटे तक चौकी में ही बैठे रहे सचिव

भाजपा नेता सोनाली फौगाट व उनके समर्थकों की पिटाई के बाद डर के मारे हिसार मार्केट कमेटी सचिव सुल्तान सिंह चार घंटे तक बालसमंद चौकी में ही रुके रहे। पुलिसकर्मियों ने वहीं पर उन्हें खाना खिलाया। इस मामले में बालसमंद चौकी इंचार्ज रामचंद्र से यह पूछा गया कि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी ने मारपीट करने से क्यों नहीं रोका तो उन्होंने कहा कि हमारे पास महिला पुलिसकर्मी नहीं है, इसलिए भाजपा नेता को रोका नहीं जा सका।  

भाजपा नेता सोनाली फौगाट बालसमंद की अनाज मंडी में शुक्रवार को घटी घटना को लेकर फिर विवादों में आ गई। कथित रूप से अपशब्द कहने पर सोनाली फौगाट ने सचिव सुल्तान सिंह को पुलिस की मौजूदगी में थप्पड़ और सैंडल से पिटाई कर दी। उससे पहले समर्थकों ने भी मारपीट की। मामला पुलिस अधीक्षक व प्रशासन के उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आया तो हड़कंप मच गया। पुलिसकर्मियों द्वारा आश्वस्त करने और कमेटी के ही साथी अधिकारियों के आने के बाद वह शाम को हिसार स्थित कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने मीडिया के सामने अपना पक्ष रखा।  

बंदूक की नोक पर माफीनामा लिखवाने का भी आरोप
मार्केट कमेटी सचिव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि भाजपा नेत्री के साथ रहने वाले एक व्यक्ति ने उनसे बंदूक की नोक पर माफीनामा लिखवाया और माफी मांगते हुए की वीडियो भी बनाई। बंदूक के डर से ही उन्होंने माफीनामा लिखा।

चने की खरीद में धांधली को लेकर ग्रामीणों के साथ पहुंची थीं सोनाली
दरअसल, ग्रामीणों ने सोनाली फौगाट से शिकायत की थी कि बालसमंद में चने की खरीद में धांधली हो रही है। कमेटी अधिकारियों द्वारा प्रति क्विंटल 300 रुपये कमीशन लिया जा रहा है। टोकन देने के बावजूद भी समय पर किसानों की फसल की खरीद नहीं हो रही है। इसके अलावा अनाज मंडी में शेड, फर्श व शौचालय की कमी बताई गई थी। सोनाली फौगाट इन्हीं शिकायतों पर सचिव से चर्चा कर रही थी। उसके बाद यह विवाद हुआ।

रणदीप सुरजेवाला के नजदीकी हैं मार्केट कमेटी सचिव
बताया जाता है कि मार्केट कमेटी सचिव सुल्तान सिंह कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला के नजदीकी हैं। जींद उपचुनाव के दौरान भी सचिव द्वारा सुरजेवाला के समर्थन में वोट मांगने के आरोप लगे थे और उनके खिलाफ जजपा की ओर से चुनाव आयोग को भी शिकायत दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed