{"_id":"6550812a1b3b549b130e6e05","slug":"tight-security-in-entire-punjab-including-border-areas-on-diwali-checkpoints-installed-at-various-places-2023-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: दिवाली पर सीमावर्ती क्षेत्रों सहित पूरे पंजाब में कड़ी सुरक्षा, जगह-जगह लगे नाके, गश्त बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: दिवाली पर सीमावर्ती क्षेत्रों सहित पूरे पंजाब में कड़ी सुरक्षा, जगह-जगह लगे नाके, गश्त बढ़ी
Sun, 12 Nov 2023 01:09 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 12 Nov 2023 01:09 PM IST
सार
लोगों को सलाह दी गई है कि संदिग्ध चीज या व्यक्ति को देखते ही पंजाब पुलिस को 112 नंबर पर सूचित करें। पूछताछ में खुलासा हो चुका है कि राज्य के कई नामी लोग और पुलिस के सीनियर अधिकारी गैंगस्टरों के निशाने पर हैं।
विज्ञापन
demo
विस्तार
दिवाली के त्योहार की खुशियों पर सीमा पार पाकिस्तान और अन्य देशों में बैठे आतंकी व गैंगस्टर ग्रहण नहीं लगा पाएंगे। त्योहार को देखते हुए पंजाब पुलिस पूरी तरह सक्रिय हो गई है। जवान से लेकर अफसरों तक ने माेर्चा संभाल लिया है। मोहाली से लेकर सीमावर्ती एरिया तक पुलिस ने सुरक्षा पहरा मजबूत कर दिया है। स्पेशल नाके और चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वह भी अलर्ट रहें। किसी भी संदिग्ध चीज या व्यक्ति को देखने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। इसके लिए उन्हें 112 नंबर पर कॉल करनी होगी। पुलिस उनकी मदद के लिए हर संभव सहायता करेगी।
विज्ञापन
पंजाब के छह जिले पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का पाकिस्तान की सीमा से लगते हैं। सर्दियों का मौसम शुरू हो गया। ऐसे में धुंध की आड़ में आतंकी और गैंगस्टर घुसपैठ की फिराक में रहते हैं। इस वजह से सीमा पार से भी हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी बढ़ जाती है।
विज्ञापन
कुछ समय पहले पकड़े गए गैंगस्टर और आतंकी भी पूछताछ में इस बात का खुलासा कर चुके हैं कि राज्य के कई नामी लोग और पुलिस के सीनियर अधिकारी उनके निशाने पर हैं। ऐसे में पुलिस किसी भी तरह की ढील देने के मूड में नहीं है। सारी चीजों पर गंभीरता से नजर रखी जा रही है। इसके अलावा पुलिस का खुफिया विभाग भी सक्रिय है।
विज्ञापन
सरकारी इमारतों के बाहर कड़ा पहरा पुलिस की तरफ से सभी सरकारी इमारतों, पुलिस व सेना से जुड़े संस्थानों की सुरक्षा बढ़ा दी गई। पुलिस की पीसीआर को चौबीस घंटे अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। साथ ही उन्हें उन जगह पर गश्त करने के लिए कहा गया है, ताकि कोई शरारती तत्व कोई गलत कदम उठाने का प्रयास करता है, तो उसे आसानी से काबू किया जा सके। गत दो महीनों में पुलिस करीब आठ से अधिक आतंकी और गैंगस्टर गिरोह को पकड़ चुकी है।