फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Tight security arrangements in Pathankot on 75th Independence Day

Independence Day: पठानकोट में पुलिस सतर्क, 1500 से अधिक जवान तैनात, सीमावर्ती क्षेत्रों में चौकसी

Sun, 14 Aug 2022 10:25 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 14 Aug 2022 10:25 PM IST
सार

पुलिस ने भारत-पाक सीमा से सटे सीमावर्ती क्षेत्र में चौकसी और बढ़ा दी है। सरहद से लेकर सेकेंड लाइन ऑफ डिफेंस तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं, ताकि कोई भी असामाजिक तत्व इस क्षेत्र से प्रवेश न कर सके। क्षेत्र में पुलिस ने विशेष नाकाबंदी की है। थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी नाका लगाकर वाहनों की जांच में जुटे हैं। 

विज्ञापन

विस्तार

75वें स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब में सुरक्षा के कड़े इंतजाम है। पठानकोट में 1500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात हैं। जिले में पुलिस और स्वैट टीमों ने होटल और रेस्टोरेंट में जांच की। वहीं जम्मू-कश्मीर और हिमाचल की सीमा पर नाकों की संख्या को बढ़ाया गया है। इधर, लमीनी स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह स्थल पर 550 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। साथ ही एलएमजी गन से लैस क्विक रिएक्शन टीम (क्यूआरटी) भी आयोजन स्थल पर ही रहेगी। बम निरोधक दस्ते और डाग स्क्वायड ने मैदान और स्कूल के कमरों की जांच की।

विज्ञापन


पाक सीमा से सटे इलाकों में पुलिस ने बढ़ाई चौकसी
पुलिस ने भारत-पाक सीमा से सटे सीमावर्ती क्षेत्र में चौकसी और बढ़ा दी है। सरहद से लेकर सेकेंड लाइन ऑफ डिफेंस तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं, ताकि कोई भी असामाजिक तत्व इस क्षेत्र से प्रवेश न कर सके। क्षेत्र में पुलिस ने विशेष नाकाबंदी की है। थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी नाका लगाकर वाहनों की जांच में जुटे हैं। 
विज्ञापन


सीमावर्ती क्षेत्र में काम करने वाले अन्य प्रदेशों व जिलों के लोगों के पहचान पत्र की जांच भी की गई। ग्रामीणों को हिदायत दी गई है कि कोई भी बाहरी व्यक्ति क्षेत्र में घूमता दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। पठानकोट पाकिस्तान और जम्मू-कश्मीर की सीमा से सटा है। पाकिस्तान अक्सर अपनी नापाक हरकतों को अंजाम देने की कोशिश में रहता है। कई बार सीमावर्ती क्षेत्र में ड्रोन गतिविधि भी देखी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी हरकमलप्रीत सिंह खख ने कहा कि अंतरराज्यीय सीमा पर नाके लगाकर लगातार जांच की जा रही है। डीएसपी ऑपरेशन के नेतृत्व में पाकिस्तान सीमा से सटे क्षेत्र में तलाशी अभियान को बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि फोर्स पूरी तरह से अलर्ट है और अगर किसी को कोई संदिग्ध चीज दिखती है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। सोमवार को स्वतंत्रता दिवस पर डीसी हरबीर सिंह जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में सुबह आठ बजकर 58 मिनट पर ध्वजारोहण करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed