फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ticket collector tried to misbehave with man

मिलिए इनसे, जो कहते हैं ‘रेल मंत्री को रखता हूं जेब में’

Sun, 26 Mar 2017 09:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब) Updated Sun, 26 Mar 2017 09:26 AM IST
विज्ञापन
ticket collector tried to misbehave with man
टिकट रद करने की दी धमकी
अब तक आपने अपने नाम का गलत इस्तेमाल करने वाले बड़े बड़े अधिकारियों का कारनामा तो देखा ही होगा। नाम और पद का इस्तेमाल अब तक पुलिस पर भी कई बार लग चुका है। लेकिन इस बार हम आपको ऐसे शख्स से मिलाने जा रहे हैं, जो किसी अधिकारी को नहीं ब्लकि देश के रेल मंत्री को अपनी जेब में लेकर घुमते हैं।  
विज्ञापन


बठिंडा रेलवे स्टेशन की टिकट बुकिंग खिड़की पर तैनात क्लर्क सुनील कुमार पर एक युवक ने गाली गलौच और जाति सूचक शब्द बोलने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता का यह भी आरोप है कि जब उसने उसकी शिकायत रेल मंत्री से करने की बात कही तो उसका जवाब था कि वह सुरेश प्रभु को जेब में लेकर घूमता है। युवक  ने मामले की शिकायत रेल मंत्री समेत रेलवे के आला अधिकारियों और थाना जीआरपी को देकर इंसाफ की मांग की है । 
विज्ञापन


शिकायतकर्ता टिंकू कुमार ने बताया कि वह 23 मार्च को रेलवे स्टेशन पर बठिंडा से बिहार के लिए टिकट बुक कराने गया था। वहां टिकट बुकिंग खिड़की पर तैनात सुनील कुमार ने उससे आठ सौ रुपये की टिकट के एक हजार रुपये ले लिए। इसपर जब उसने ज्यादा पैसे वसूल करने का विरोध किया तो अधिकारी ने उसके साथ गाली गलौच शुरू कर दी, साथ ही टिकट रद करने तक की धमकियां दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला बढ़ता देख अधिकारी ने उसकी टिकट रद कर पैसे वापस लौटा दिए। टिंकू  ने बताया कि वह शनिवार को जब फिर से टिकट बुक कराने के लिए गया तो रेलवे अधिकारी सुनील कुमार उसको देखते ही भड़क गया और फिर से गाली गलौच करने लगा। 

 युवक ने बताया कि उसने आरोपी अधिकारी के खिलाफ रेल मंत्री सुरेश प्रभू समेत रेलवे के बडे़ अधिकारियों को लिखित तौर पर शिकायत भेजी है। इसके अलावा उसने थाना जीआरपी पुलिस से भी मामले की शिकायत की है। इस संबंधी थाना जीआरपी के मुंशी सुरिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस के पास रेलवे मके बुकिंग क्लर्क सुनील कुमार के खिलाफ शिकायत आई है।


जांच के लिए दोनों पक्षों को बुलाया गया है, लेकिन अभी तक न तो रेलवे अधिकारी पहुंचा और न ही शिकायत करने वाला युवक। जांच करने के बाद ही आरोपी अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed