{"_id":"58d685e34f1c1be1421a237d","slug":"ticket-collector-tried-to-misbehave-with-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलिए इनसे, जो कहते हैं ‘रेल मंत्री को रखता हूं जेब में’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलिए इनसे, जो कहते हैं ‘रेल मंत्री को रखता हूं जेब में’
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
Updated Sun, 26 Mar 2017 09:26 AM IST
विज्ञापन
टिकट रद करने की दी धमकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब तक आपने अपने नाम का गलत इस्तेमाल करने वाले बड़े बड़े अधिकारियों का कारनामा तो देखा ही होगा। नाम और पद का इस्तेमाल अब तक पुलिस पर भी कई बार लग चुका है। लेकिन इस बार हम आपको ऐसे शख्स से मिलाने जा रहे हैं, जो किसी अधिकारी को नहीं ब्लकि देश के रेल मंत्री को अपनी जेब में लेकर घुमते हैं।
बठिंडा रेलवे स्टेशन की टिकट बुकिंग खिड़की पर तैनात क्लर्क सुनील कुमार पर एक युवक ने गाली गलौच और जाति सूचक शब्द बोलने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता का यह भी आरोप है कि जब उसने उसकी शिकायत रेल मंत्री से करने की बात कही तो उसका जवाब था कि वह सुरेश प्रभु को जेब में लेकर घूमता है। युवक ने मामले की शिकायत रेल मंत्री समेत रेलवे के आला अधिकारियों और थाना जीआरपी को देकर इंसाफ की मांग की है ।
शिकायतकर्ता टिंकू कुमार ने बताया कि वह 23 मार्च को रेलवे स्टेशन पर बठिंडा से बिहार के लिए टिकट बुक कराने गया था। वहां टिकट बुकिंग खिड़की पर तैनात सुनील कुमार ने उससे आठ सौ रुपये की टिकट के एक हजार रुपये ले लिए। इसपर जब उसने ज्यादा पैसे वसूल करने का विरोध किया तो अधिकारी ने उसके साथ गाली गलौच शुरू कर दी, साथ ही टिकट रद करने तक की धमकियां दे दी।
विज्ञापन
मामला बढ़ता देख अधिकारी ने उसकी टिकट रद कर पैसे वापस लौटा दिए। टिंकू ने बताया कि वह शनिवार को जब फिर से टिकट बुक कराने के लिए गया तो रेलवे अधिकारी सुनील कुमार उसको देखते ही भड़क गया और फिर से गाली गलौच करने लगा।
युवक ने बताया कि उसने आरोपी अधिकारी के खिलाफ रेल मंत्री सुरेश प्रभू समेत रेलवे के बडे़ अधिकारियों को लिखित तौर पर शिकायत भेजी है। इसके अलावा उसने थाना जीआरपी पुलिस से भी मामले की शिकायत की है। इस संबंधी थाना जीआरपी के मुंशी सुरिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस के पास रेलवे मके बुकिंग क्लर्क सुनील कुमार के खिलाफ शिकायत आई है।
जांच के लिए दोनों पक्षों को बुलाया गया है, लेकिन अभी तक न तो रेलवे अधिकारी पहुंचा और न ही शिकायत करने वाला युवक। जांच करने के बाद ही आरोपी अगली कार्रवाई की जाएगी।