फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Thunderstorm in the morning, mercury crossed 35 degrees in the afternoon

Chandigarh News: सुबह आंधी-बारिश, दोपहर में पारा 35 डिग्री के पार

Mon, 08 May 2023 02:10 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 08 May 2023 02:10 AM IST
विज्ञापन
Thunderstorm in the morning, mercury crossed 35 degrees in the afternoon
चंडीगढ़। शहर में रविवार को सुबह अचानक तेज हवाओं के साथ बारिश होने से मौसम बदल गया। करीब डेढ़ घंटे आंधी-बारिश का सिलसिला चला। इस दौरान 6.8 एमएम बारिश हुई। सुबह के मौसम को देखकर लगा कि पूरे दिन मौसम सुहाना रहेगा, लेकिन कुछ ही देर में तेज धूप निकल आई और तापमान 35 डिग्री के करीब पहुंच गया। दोपहर में गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए।
विज्ञापन

मौसम के इस बदले तेवर से सभी हैरान दिखे। रविवार को लोगों की जब नींद खुली तो मौसम बहुत ही सुहाना था। ठंडी-ठंडी हवाएं चल रहीं थीं और बारिश की वजह से तापमान भी काफी कम था, लेकिन थोड़ी ही देर में मौसम में बड़ा बदलाव आया। सुबह 11:00 बजे से ही तेज धूप पड़नी शुरू हो गई और धीरे-धीरे तापमान 35 डिग्री के करीब पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 7 डिग्री सेल्सियस कम रहा। अब आने वाले दिनों में बारिश की संभावना नहीं है। अगले एक हफ्ते के अंदर शहर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रहने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed