{"_id":"58d427244f1c1b870a1a34e2","slug":"three-years-old-boy-biting-by-stary-dog","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तीन साल के बच्चे का होंठ काटकर ले गया कुत्ता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन साल के बच्चे का होंठ काटकर ले गया कुत्ता
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली(पंजाब)
Updated Fri, 24 Mar 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
कुत्ते ने बच्चे के होंठ काटे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आपके घर में छोटे बच्चे हैं। तो जरा सावधान रहें, क्योंकि आपकी एक छोटी सी लापरवाही जानलेवा हो सकती है। क्योंकि इन दिनों बच्चों को लावारिस कुत्ते निशाना बना रहे हैं। चंडीगढ़ में लावारिस कुत्तों का आतंक बढ़ गया है। हर दिन कुत्ते काटने के मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। बुधवार रात मोहाली के फेज-2 स्थित गुरुद्वारा साहिब के अंदर खड़े तीन साल के बच्चे को लावारिस कुत्ते ने निशाना बनाया।
बच्चे के होठों का बड़ा हिस्सा काटकर ले गया। इस दौरान पैरेंट्स ने बड़ी मुश्किल से बच्चे को बचाया। गंभीर हालत में बच्चे को पीजीआई में भर्ती करवाया गया है। जहां डॉक्टरों ने 24 घंटे अपनी निगरानी में रखने का फैसला किया है।
डॉक्टरों का कहना है कि करीब एक महीने के बाद ही सर्जरी की प्रक्रिया हो पाएगी। गुरुद्वारा तालमेल कमेटी के प्रधान जोगिंदर सिंह सोंधी ने बताया कि गुरुद्वारा साहिब की डिस्पेंसरी में बुधवार रात डॉक्टर मरीजों की जांच कर रहे थे। वहीं, उनका बेटा परमजीत सिंह भी उनके पास था। जबकि उनका तीन साल का पोता जपदीप सिंह वहां पर खेल रहा था। इस बीच एक लावारिस कुत्ता वहां आ गया। उसने बच्चे पर हमला कर दिया और उसके होठों का बड़ा हिस्सा काट दिया।
विज्ञापन
इस दौरान बड़ी मुश्किल से बच्चे को कुत्ते से छुड़ाया। इस दौरान बच्चा लहूलुहान हो गया था। इसके बाद गुरुद्वारा साहिब की डिस्पेंसरी में बच्चे को प्राथमिक सहायता दी गई। साथ ही उसे तुरंत पीजीआई रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों ने कहा कि अगले 24 घंटे बच्चे को ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा।

सैर करते बुजुर्ग की उंगली काट गया कुत्ता
जिस इलाके में बच्चे को कुत्ते ने काटा है। उसके कुछ ही दूरी में पार्क में एक बुजुर्ग सैर कर रहे थे। जो कि फेज-2 के एचएल के ही मकानों में रहते हैं। कुत्ता उनके हाथ की अंगुली काट कर ले गया। बुजुर्ग ने बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई है।
सन्नी एन्क्लेव में सात साल के बच्चे को बनाया निशाना
सेक्टर-125 स्थित सन्नी एन्क्लेव में सात साल का बच्चा गली में खड़ा था। इस दौरान कुत्तों का एक समूह वहां आ गया। उसमें से एक कुत्ते ने रजत नामक बच्चे को काट लिया। उसका सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। रजत फेज-7 स्थित सेंट सोल्जर स्कूल का छात्र है।
मंदिर के बाहर फूलवाले के बच्चे को काटा
सेक्टर-125 केएफसी के पास स्थित मंदिर के बाहर फूलों की दुकान लगाने वाले के बच्चे को भी कुत्तों ने काट लिया। बच्चे को गहरे दांत लगाए हैं, लेकिन इसके बाद भी कार्रवाई नहीं की जा रही है।
कई महीनों से कुत्तों की नसबंदी का काम अधर में
नगर निगम द्वारा हर माह कुत्तों की नसबंदी पर करीब चार लाख रुपये खर्च किए जाते हैं। बीते कुछ महीनों से यह काम बंद है। क्योंकि स्थानीय निकाय विभाग से इस संबंधी बजट को मंजूरी नहीं मिली थी। इसके अलावा नगर निगम की मीटिंग में यह मुद्दा कई बार उठ चुका है कि लावारिस कुत्तों से लोगों को कैसे राहत दिलाई जाए।