{"_id":"5fb199958ebc3e8cba6c4930","slug":"three-vehicles-stolen-including-car-and-scooty-chandigarh-news-pkl3941402143","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्विफ्ट व बुलेट समेत तीन व्हीकल चोरी, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्विफ्ट व बुलेट समेत तीन व्हीकल चोरी, मामला दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। शहर के अलग-अलग हिस्सों से स्विफ्ट कार, बुलेट और एक्टिवा चोरी होने के मामले सामने आए हैं। संबंधित थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी की धाराओं में केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में विपिन शर्मा ने बताया कि वह सेक्टर-38 वेस्ट स्थित मकान नंबर (2834) में रहते हैं। बीते 27 अक्टूबर को सेक्टर-34/ए स्थित एससीओ नंबर 210/211 के पास से उनकी एक्टिवा (नंबर-सीएच01 एएल0526) चोरी हो गई। शिकायत पर सेक्टर-34 थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया। वहीं, सेक्टर 20/बी निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि 8/9 नवंबर की रात उनकी स्विफ्ट कार (नंबर-एचआर-01 एआर 4399) चोरी हो गई है। शिकायत के आधार पर सेक्टर-19 थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। वहीं, सेक्टर-56 निवासी अजय कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 12/13 नवंबर की रात किसी घर के पार्किंग में खड़ी बुलेट (नंबर-सीएच-01 बीजेड8033) किसी ने चोरी कर ली है। शिकायत के आधार पर सेक्टर 39 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस अब घटनास्थल और आसपास के एरिया में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया है ताकि आरोपियों का सुराग लग सके।