{"_id":"c80c25a9a8f7fe4ef133dd70aebf9431","slug":"three-ssp-and-20-officers-transfered-at-punjab-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: 3 एसएसपी समेत 20 अफसरों का तबादला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब: 3 एसएसपी समेत 20 अफसरों का तबादला
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 31 Jan 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब सरकार ने पुलिस विभाग में फेरबदल करते हुए शनिवार को 13 आईपीएस और 7 पीपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इनमें तीन एसएसपी और दो डीसीपी भी शामिल हैं। इस उलटफेर में शहीद भगत सिंह नगर (नवांशहर) व जालंधर ग्रामीण के एसएसपी जबकि अमृतसर व जालंधर के डीसीपी बदले गए हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री कार्यालय के एक प्रवक्ता के अनुसार आईपीएस अधिकारी सीएसआर रेड्डी को एडीजीपी आईटी एंड टी, जसमिंदर सिंह को एडीजीपी ट्रैफिक, आरपी सिंह को एडीजीपी वेलफेयर एंड एचआरडी, बलबीर कुमार बावा को आईजी सुरक्षा, एसके सिंह को आईजी मानवाधिकार, मोहनीश चावला को डीआईजी प्रशासन और कुंवर विजय प्रताप सिंह को डीआईजी काउंटर इंटेलिजेंस तैनात किया गया है।
विज्ञापन
इसके साथ ही आईपीएस अधिकारी बिक्रमपाल सिंह भट्टी को डीसीपी जालंधर, पीपीएस अधिकारी हरजिंदर सिंह को डीसीपी अमृतसर बनाया गया है। पीपीएस अधिकारी चरणजीत सिंह को एसएसपी फरीदकोट, स्नेहदीप शर्मा को एसएसपी शहीद भगत सिंह नगर (नवांशहर) और डॉ. जसप्रीत सिंह सिद्धू को एसएसपी जालंधर ग्रामीण के रूप में तैनाती दी गई है। उधर, पीपीएस अधिकारी सुखदेव सिंह काहलों को एआईजी इंटेलिजेंस, नरिंदर भार्गव को कमांडेंट तीसरी आईआरबी लुधियाना और भूपिंदर सिंह को कमांडेंट पांचवीं आईआरबी अमृतसर तैनात किया गया है।
विज्ञापन
-----------
तीन डीआईजी भी बदले
अन्य आईपीएस अधिकारियों में बलकार सिंह सिद्धू को डीआईजी पटियाला रेंज, अमर सिंह चाहल को डीआईजी फिरोजपुर रेंज और शिव कुमार वर्मा को डीआईजी बठिंडा रेंज नियुक्त किया गया है। वहीं, सनमीत कौर को एआईजी इंवेस्टिगेशन और बाबू लाल मीना को कमांडेंट चौथी आईआरबी कपूरथला तैनात किया गया है।