फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three Punjab Police officers to be awarded Chief Minister's Guard Medal

Chandigarh News: मुख्यमंत्री रक्षक पदक से सम्मानित होंगे तीन पुलिस अधिकारी

Tue, 06 Aug 2024 02:18 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
Three Punjab Police officers to be awarded Chief Minister's Guard Medal
-18 पुलिस कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस पर सीएम मेडल से नवाजा जाएगा
विज्ञापन

---
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब सरकार की ओर से तीन पुलिस अधिकारियों को मुख्यमंत्री रक्षक पदक से सम्मानित किया जाएगा। वहीं, 18 जवानों को सीएम मेडल से नवाजा जाएगा। मुख्यमंत्री रक्षक पदक से जिन तीन पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा, उनमें जिला कपूरथला थाना पुलिस सिटी फगवाड़ा के एसएचओ अमनदीप कुमार, कांस्टेबल रणजीत सिंह और फगवाड़ा के इंडस्ट्रियल एरिया पुलिस चौकी में तैनात एएसआई जसबीर सिंह सम्मानित किया जाएगा।

इन 18 पुलिस कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस पर उत्कृष्ट कार्यों के लिए सीएम मेडल से नवाजा जाएगा, उनमें एसएएस नगर स्थित तीसरी सीडीओ बटालियन के कमांडेंट जगविंदर सिंह, लुधियाना डीसीपी जसकिरणजीत सिंह तेजा, पंजाब इंटेलिजेंस में तैनात पीपीएस स्वर्णदीप सिंह, एआईजी इलेक्शन सेल पंजाब में तैनात पीपीएस विकास सभरवाल, होशियारपुर विजिलेंस ब्यूरो डीएसपी मुनीश कुमार, सीआईडी यूनिट मनसा इंस्पेक्टर सुखविंदर सिंह, सीआई बठिंडा इंस्पेक्टर परमजीत सिंह, पंजाब पुलिस हेडक्वार्टर में तैनात इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर में तैनात इंस्पेक्टर नवजोत सिंह सिद्धू, जीआरपी इंस्पेक्टर पलविंदर सिंह, लुधियाना साइबर क्राइम पुलिस थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जतिंदर सिंह, मोहाली स्पेशल ऑपरेशन सेल में तैनात सब इंस्पेक्टर जगनदीप सिंह, इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर में तैनात सब इंस्पेक्टर भोलानाथ, जिला होशियारपुर एएसआई जगदीश सिंह, इंटेलिजेंस में तैनात एएसआई हरप्रीत कौर, इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर के स्पेशल सेल में तैनात एएसआई हरजीत सिंह, जिला फाजिल्का के एएसआई रतन लाल और सीआई अमृतसर हेड कांस्टेबल सुखजीत सिंह को भी सीएम मेडल से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed