{"_id":"5b9fdd34867a557ea40c873d","slug":"three-persons-killed-in-train-accident-at-different-places-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में अलग-अलग स्थानों पर ट्रेन की चपेट में आने से 3 लोगों की मौत, इंजन में फंसा मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में अलग-अलग स्थानों पर ट्रेन की चपेट में आने से 3 लोगों की मौत, इंजन में फंसा मिला शव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
Updated Tue, 18 Sep 2018 09:34 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में रविवार रात से सोमवार सुबह तक 12.30 घंटे में अलग-अलग स्थानों पर ट्रेन से दो युवक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। इनमें से एक की शिनाख्त नहीं हो सकी। पहली घटना में जहां जींद-रोहतक रेल मार्ग पर मालगाड़ी के इंजन में युवक का शव फंसा मिला। वहीं दूसरी घटना भाली आनंदपुर और तीसरी घटना दिल्ली रोड स्थित खेड़ी फाटक के पास हुई।
विज्ञापन
जींद से रोहतक आ रही मालगाड़ी के इंजन में फंसा मिला शव
सोमवार सुबह करीब 10.30 बजे जींद की तरफ से मालगाड़ी रोहतक की तरफ आ रही थी, जिसकी रफ्तार करतारपुर गांव के नजदीक काफी धीमी हो गई। आसपास खेत में काम करने वालों की नजर जब मालगाड़ी के इंजन पर पड़ी तो उसमें एक युवक का शव फंसा दिखा। ग्रामीणों के शोर मचाने पर चालक ने ट्रेन रोक दी। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को इंजन से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जीआरपी थाना प्रभारी नरेश कुमार के अनुसार युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी। उसकी उम्र करीब 22 वर्ष और रंग गेहुंआ है। वह चेकदार शर्ट, सफेद पेंट पहने हैं।
विज्ञापन
डौव भाली गांव के नजदी रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव
दूसरी ओर सोमवार सुबह आठ बजे डौव-भाली गांव के नजदीक रेलवे ट्रैक पर करीब 32 वर्ष के युवक का शव पड़ा मिला। मौके पर पहुंची जीआरपी शव की शिनाख्त के प्रयास कर रही थी, तभी तलाश करते हुए परिजन पहुंच गए। परिजनों ने शव की शिनाख्त मंजीत पुत्र अंतर सिंह निवासी आनंदपुर सदर के रूप में की। भाई पुष्पेंद्र ने बताया कि मंजीत खेतीबाड़ी करता था।
विज्ञापन
नौ माह पहले हुए सड़क हादसे में वह घायल हो गया था, तभी से उसका मानसिक संतुलन सही नहीं था। उसका पीजीआई के मनोचिकित्सा विभाग में उपचार चल रहा था। रविवार रात आठ बजे मंजीत घर से बिना कुछ बताए निकल गया था। परिजनों ने उसे पूरी रात तलाशा। घर लौटते समय परिजनों को पता चला कि रेलवे ट्रैक पर युवक का शव पड़ा हुआ है, जिस पर वह मौके पर पहुंचे और शव मंजीत का निकला।
लघुशंका के लिए जा रहा था, ट्रेन की चपेट में आया
रविवार रात करीब 10 बजे दिल्ली रेलवे मार्ग पर खेड़ी फाटक पर वीरेंद्र (35) पुत्र रामधारी निवासी बरौना सोनीपत गोरखधाम एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। बताते हैं कि वीरेंद्र अपने साथी संजय के साथ एक दावत खाकर बाइक से लौट रहा था। ट्रेन के आने का सिग्नल होने की वजह से फाटक बंद था। जिस पर वीरेंद्र लघुशंका के लिए बाइक से उतरकर रेलवे ट्रैक की तरफ चला गया। इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आ गया।