फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three people killed in separate road accident in Yamunanagar

यमुनानगर में तेज रफ्तार और लापरवाही ने छीन ली तीन जिंदगी, दो मौत से जूझ रहे

Fri, 31 May 2019 01:35 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Fri, 31 May 2019 01:35 AM IST
विज्ञापन
Three people killed in separate road accident in Yamunanagar
सांकेतिक तस्वीर

तेज रफ्तार व लापरवाही ने तीन लोगों की जिंदगी छीन ली, जबकि दो लोग जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। एक ओर बहन के संस्कार से बाइक पर लौट रहे व्यक्ति को अज्ञात वाहन चालक ने कुचल दिया।

विज्ञापन


इधर, बाइक सवार एफसीआई कर्मचारी की एक अन्य बाइक की टक्कर से मौत हो गई। वहीं अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराने पर एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


हादसा नंबर एक 
खारवन निवासी पुनीत ने सदर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार को वह अपनी बाइक पर अपने गांव खारवन से निजी काम के लिए दादूपुर हेड पर जा रहा था। रात करीब 8.30 बजे जब वह अपनी बाइक सहित गांव भगवानपुर से आगे पुलिया के पास पहुंचा तो एक बाइक सवार पीछे से बड़ी तेज रफ्तार गति से आया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके देखते-देखते बाइक चालक ने दादूपुर के तरफ से अपनी साइड में आ रहे दूसरे बाइक सवार को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों बाइक सवार सड़क पर बाइकों समेत गिर गए। उसने अपनी बाइक को साइड में खड़ी करके बाइक चालक को देखा तो वह उसका चाचा खारवन निवासी सोनू निकला। उसका चाचा सोनू एफसीआई के गोदाम खिजराबाद से अपनी ड्युटी समाप्त करके बाइक पर अपने घर खारवन आ रहा था।

उसने राहगीरों की मदद से अपने चाचा व दूसरे चालक को अस्पताल पहुंचाया। उसके पूछने पर दूसरे बाइक चालक ने अपना नाम खदरी निवासी साहिल बताया। अस्पताल में उसके चाचा सोनू को डॉक्टर ने मृत घोषित किया, जबकि साहिल को उपचार दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी साहिल के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। 

हादसा नंबर दो
अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने पहुंचकर मौका मुआयना किया और शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचा दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश निवासी नाभ सिंह व पप्पू राझेड़ी स्थित पोल्ट्रीफार्म पर काम करते थे। दो बाइक पर गांव अलाहर से कांजनू की तरफ जा रहे थे। इस दौरान जब वह अलाहर के पास पहुंचे तो उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी, कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। 

टक्कर का शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने नाभ सिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि पप्पू की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने पहुंचकर मौका मुआयना किया और आसपास के लोगों से हादसे की जानकारी ली। पुलिस ने नाभ सिंह का शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचा कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हादसा नंबर तीन
बहन के संस्कार से लौट रहे व्यक्ति को अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस पोस्टमार्टम के बाद अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार जम्मू कॉलोनी निवासी 65 वर्षीय निरंजन सिंह अपनी बाइक से जिला अंबाला के साहा में बहन के संस्कार पर गया था।

 संस्कार के बाद वह घर लौट रहा था। वह नवनिर्मित हाईवे से यमुनानगर लौट रहा था। जैसे ही वह भंभौल के पास पहुंचा तो किसी कार ने उसे टक्कर मार दी। जिस कारण वह सड़क के बीचों बीच जा गिरा और घायल हो गया। किसी राहगीर ने उसे शहर के निजी अस्पताल में पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed