{"_id":"611e84c27b14f37039034b2c","slug":"three-opposition-mlas-out-from-assembly-committees","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: विधानसभा अध्यक्ष ने समितियों की बैठक में हिस्सा न लेने वाले तीन विपक्षी विधायकों को दिखाया बाहर का रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: विधानसभा अध्यक्ष ने समितियों की बैठक में हिस्सा न लेने वाले तीन विपक्षी विधायकों को दिखाया बाहर का रास्ता
Thu, 19 Aug 2021 09:56 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 19 Aug 2021 09:56 PM IST
सार
असंध से कांग्रेस विधायक शमेशर गोगी को शेष अवधि के लिए समिति का सदस्य मनोनीत किया है। विधानसभा सचिवालय ने कांग्रेस विधायक कुलदीप बिश्नोई को स्थानीय निकाय एवं पंचायती राज संस्थान समिति से भी कार्यमुक्त कर दिया है।
विज्ञापन
हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने समितियों की बैठकों में भाग न लेने वाले तीन विधायकों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। तीनों विधायक विपक्षी दलों से हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने गुरुवार को इन्हें हटाने के साथ ही दो नए सदस्य मनोनीत कर दिए। इसके संकेत विधानसभा सचिवालय ने बीते सप्ताह ही दे दिए थे।
विज्ञापन
कांग्रेस की वरिष्ठ विधायक किरण चौधरी, कुलदीप बिश्नोई व दादरी से निर्दलीय विधायक सोमबीर सांगवान को विशेषाधिकार समिति से हटाया गया है। विधानसभा के रूल 286-3 के तहत यह कार्रवाई की गई है। विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने बीते सप्ताह ही कहा था कि विधानसभा समितियों की बैठक में भाग न लेने वाले विधायकों को बाहर कर नए सदस्यों को मनोनीत किया जाएगा। 19 अगस्त को विधानसभा सचिवालय ने इसके आदेश जारी कर दिए।
विज्ञापन
गोगी और गुप्ता नए सदस्य मनोनीत
विस अध्यक्ष ने इसके साथ ही असंध से कांग्रेस विधायक शमेशर गोगी को शेष अवधि के लिए समिति का सदस्य मनोनीत किया है। विधानसभा सचिवालय ने कांग्रेस विधायक कुलदीप बिश्नोई को स्थानीय निकाय एवं पंचायती राज संस्थान समिति से भी कार्यमुक्त कर दिया है। इसके लिए उन्होंने विधानसभा से 3 अगस्त, 2021 को ही आग्रह किया था। विधानसभा अध्यक्ष ने इस समिति की शेष कार्य अवधि के लिए भाजपा विधायक नरेंद्र गुप्ता को सदस्य मनोनीत किया है।
विज्ञापन
अच्छा काम करने वालों को समितियों में नहीं रखना चाहती: किरण
कांग्रेस विधायक किरण चौधरी का कहना है कि गठबंधन सरकार नहीं चल पा रही। विधानसभा समितियों की कोई पूछ नहीं है। आज तक समितियों ने कौन सा ऐतिहासिक कार्य कर दिया। पूरा सरकारी मामला है। सरकार अच्छा काम करने वाले विपक्षी विधायकों को समितियों में नहीं रहने देना चाहती। विधानसभा में उनसे अधिक ध्यानाकर्षण प्रस्ताव, प्रश्न कोई नहीं लगाता।
वह अपना काम करती रहेंगी। उन्होंने कोविड के दौरान अपने माता-पिता व अनेक सगे संबंधियों को खोया, ऐसे में वह कैसे समितियों की बैठक में हिस्सा ले सकती थीं। निर्दलीय विधायक सोमवीर सांगवान ने कहा कि उन्होंने कमेटी की बैठक में भाग ही नहीं लिया क्योंकि वह किसान आंदोलन को सिरे चढ़ाने में व्यस्त हैं, उनके लिए कमेटी नहीं किसान जरूरी है। किसान आंदोलन की सफलता ही उनका एक मात्र ध्येय है।