फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   three Nigerians arrested

Chandigarh News: अंतरराज्यीय नशा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, तीन नाइजीरियन गिरफ्तार

Tue, 02 Apr 2024 02:34 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
three Nigerians arrested
चंडीगढ़। अपराध शाखा की टीम ने एक अंतरराज्यीय नशा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ कर तीन अफ्रीकी नागरिकों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों से 204.86 ग्राम आइस (एम्फेटामाइन) बरामद हुई। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी अक्सर दिल्ली से नशे की सप्लाई के लिए ट्राइसिटी के डिस्क, पब और बार में आते थे। पकड़े गए आरोपियों की पहचान नाइजीरिया के अनांबरा स्टेट निवासी फ्रैंक नवोकेजी (42), लौवा (36) और जैक डेविड लोबी (42) के रूप में हुई है। अपराध शाखा के इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने बताया कि तीनों आरोपी फिलहाल दिल्ली में रह रहे थे। उनकी टीम बीते 30 मार्च को हरियाणा रोडवेज वर्कशॉप, औद्योगिक क्षेत्र, फेज-1 के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान आरोपियों को संदेह होने पर पकड़ा गया। सभी के खिलाफ पुलिस थाना एएनटीएफ, सेक्टर 11 में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, आरोपी फ्रैंक नवोकेजी से 65.13 ग्राम और लौवा से 82.68 ग्राम एम्फेटामाइन बरामद किया गया। लौवा को वर्ष 2019 में 207 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा गया था। सेक्टर-39 थाने में उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज हुआ था और वह जमानत पर चल रहा था। वहीं, जैक डेविड लोबी से 57.05 ग्राम एम्फेटामाइन बरामद किया गया। उसे भी दिल्ली पुलिस पहले द फॉरेनर्स एक्ट में पकड़ चुकी है।
विज्ञापन


जांच के दौरान पता चला कि सभी आरोपी मेडिकल/बिजनेस वीजा पर भारत आए थे और नशे के धंधे से जुड़ गए। इनका वीजा एक्सपायर हो चुका है और ये गैरकानूनी ढंग से भारत में रुके हुए थे। यह अपने देश के लोगों से सस्ते में नशा खरीदकर ट्राइसिटी में बेचते थे ताकि मोटी कमाई कर सकें। पुलिस अब आरोपियों से उनके गिरोह के संबंध में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed