फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Youth power is the greatest strength for Haryana's development: CM Saini

युवा शक्ति हरियाणा के विकास की सबसे बड़ी ताकत : सीएम सैनी

विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन


बोले- युवा केवल भविष्य नहीं बल्कि वर्तमान के भी निर्माता, हर बूथ तक पहुंचकर युवाओं से संवाद करे युवा मोर्चा


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा के युवा प्रदेश के विकास व वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने के लिए सबसे बड़ी ताकत हैं। युवाओं में ऊर्जा और प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। जरूरत उन्हें सही दिशा और बेहतर अवसर देने की है। सरकार युवाओं को रोजगार, शिक्षा, कौशल विकास, खेल और स्वरोजगार के लिए बेहतर सुविधाएं देने पर काम कर रही है।
मुख्यमंत्री सोमवार को पंचकूला स्थित पंचकमल भाजपा कार्यालय में भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अक्षित दहिया के पदभार ग्रहण समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने दहिया को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में युवा मोर्चा प्रदेश के अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के युवा केवल देश का भविष्य नहीं हैं बल्कि वर्तमान को भी नई दिशा दे रहे हैं। हरियाणा के युवा खेल, शिक्षा, तकनीक, उद्योग, स्टार्टअप और रक्षा जैसे क्षेत्रों में अपनी पहचान बना रहे हैं। केंद्र सरकार की ओर से युवाओं को कौशल विकास, स्टार्टअप और रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं से कहा कि वे हर बूथ तक पहुंचकर युवाओं से संवाद करें और उन्हें सकारात्मक सोच के साथ राष्ट्र निर्माण से जोड़ें। ऐसे युवाओं तक भी पहुंचने की जरूरत है जो अभी राजनीति से दूर हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने, पर्यावरण संरक्षण, खेलों को बढ़ावा देने, डिजिटल माध्यमों पर सकारात्मक संदेश देने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा में पद सम्मान से ज्यादा जिम्मेदारी का विषय है। कार्यकर्ताओं को अधिक मेहनत और सेवा की भावना के साथ काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति को संगठन और राष्ट्र निर्माण से जोड़कर ही विकसित हरियाणा और विकसित भारत का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता, शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा, पर्यटन मंत्री अरविंद शर्मा सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed