फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three member committee starts investigation of Covid Center against Manpreet Badal

Bathinda News: मनप्रीत बादल की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, कोविड सेंटर को जारी ग्रांट की जांच शुरू

Sun, 01 Oct 2023 04:51 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 01 Oct 2023 04:51 PM IST
सार

डीसी शौकत अहमद परे ने बताया कि निशुल्क सेंटर के लिए खरीदे समान एवं दान राशि समेत अन्य खर्च की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। तीन सदस्यीय कमेटी की जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Three member committee starts investigation of Covid Center against Manpreet Badal
मनप्रीत सिंह बादल। - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

कोविड महामारी के दौरान शहर के मेरिटोरियस स्कूल में सोसाइटी बनाकर खोले गए एक निशुल्क कोविड सेंटर के लिए खरीदे समान व दान में आई राशि की जांच शुरू कर दी गई। इसके लिए डीसी ने सिविल सर्जन तेजवंत सिंह, रेडक्रॉस सचिव, स्माल सेविंग अफसर के नाम की कमेटी गठित की है। बता दें कि मेरिटोरियस स्कूल में मनप्रीत बादल के रिश्तेदार ने एक सोसाइटी बनाकर निशुल्क कोविड सेंटर खोला था। वित्त मंत्री रहे मनप्रीत ने इस सोसाइटी के लिए लाखों की ग्रांट जारी की थी। इस संबंध में वायरल हुई एक पोस्ट में एक समाजसेवी ने गंभीर आरोप लगाए थे। इस जांच से मनप्रीत बादल की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

विज्ञापन


डीसी शौकत अहमद परे ने बताया कि निशुल्क सेंटर के लिए खरीदे समान एवं दान राशि समेत अन्य खर्च की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। तीन सदस्यीय कमेटी की जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बता दें कि कोविड महामारी के दौरान लोगों के निशुल्क उपचार के लिए मनप्रीत बादल के एक रिश्तेदार ने एक कांग्रेस नेता के साथ मिलकर सोसाइटी बनाई थी। जिसके तहत उन्होंने मेरिटोरियस स्कूल में एक सेंटर खोला। इस सेंटर को चलाने के लिए वित्त मंत्री मनप्रीत बादल ने अपने कोटे से लाखों की ग्रांट अपने रिश्तेदार की इस सोसायटी को जारी की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक समाजसेवी ने सोशल मीडिया पोस्ट में आरोप लगाया था कि शहर से भारी संख्या में लोगों ने इस सेंटर में आने वाले मरीजों के लिए खाना व फ्रूट सहित अन्य सेवाओं के लिए राशि दान की थी। बड़े स्तर पर दान आने के बावजूद लाखों रुपये खुद बुर्द कर दिए गए। पोस्ट सामने आने के बाद डिप्टी कमिश्नर शौकत अहमद परे ने पूरे मामले की जांच शुरू की है।

विजिलेंस के निशाने पर भी निशुल्क कोविड सेंटर

दूसरी तरफ विजिलेंस ने भी निशुल्क कोविड सेंटर के नाम पर सोसाइटी को जारी की गई ग्रांट की जांच शुरू कर दी है। सूत्रों का कहना है कि विजिलेंस पूरा रिकॉर्ड जुटा रही है। गड़बड़ी मिलने पर पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत बादल के रिश्तेदार समेत अन्य लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed