{"_id":"5e501c9d8ebc3ef3875cc605","slug":"three-killed-in-road-accident-at-pehowa-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिहोवा में दर्दनाक हादसा, खड़े ट्रक से बाइक टकराई, एक ही गांव के तीन युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिहोवा में दर्दनाक हादसा, खड़े ट्रक से बाइक टकराई, एक ही गांव के तीन युवकों की मौत
Sat, 22 Feb 2020 01:05 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, पिहोवा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पिहोवा (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 22 Feb 2020 01:05 AM IST
विज्ञापन
गांव संधौली के नजदीक सड़क के किनारे खड़े ट्रक के पीछे बाइक टकराने से दो नाबालिग सहित तीन युवकों की मौत हो गई। घटना रात साढ़े नौ बजे की बताई जा रही है। तीनों युवक एक ही गांव संधौली के थे। युवकों की पहचान रोहित (25) पुत्र मेहर सिंह, विजय पुत्र शिव कुमार (16) व सूरज पुत्र धर्मपाल (14) के रुप में हुई। उधर, घटना के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार तीनों युवक एक बाइक पर सवार होकर अपने गांव से पिहोवा शहर की तरफ जा रहे थे। जैसे ही तीनों युवक गांव से निकले सड़क के किनारे खड़े ट्रक से उनकी बाइक टकरा गई, जिससे तीनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना की पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
जांच अधिकारी एएसआई प्रेम सिंह ने बताया कि सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची थी तथा तीनों युवकों के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। शुरूआती जांच से पता चला है कि तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर पिहोवा के लिये निकले थे और रास्ते में खड़े ट्रक से उनकी बाइक टकरा गई, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने तीनों के शव को कुरुक्षेत्र शवगृह में रखवा दिया है। हादसे के बाद से ट्रक चालक मौके से फरार है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन