फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three judicial officers, including two judges of the punjab High Court and 62 personnel corona infected

हाईकोर्ट के दो जजों समेत तीन न्यायिक अधिकारी और 62 कर्मी कोरोना संक्रमित

Sat, 01 May 2021 01:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 01 May 2021 01:37 AM IST
सार

  • इस समय पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ की जिला अदालतों के 100 के करीब न्यायिक अधिकारी और 400 स्टाफ सदस्य कोरोना संक्रमित हो चुके हैं

विज्ञापन
Three judicial officers, including two judges of the punjab High Court and 62 personnel corona infected
पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना के बढ़ते कहर से जहां रोज कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है वहीं न्यायपालिका भी अब इससे अछूती नहीं है। इस समय हाईकोर्ट के 2 जजों सहित 3 न्यायिक अधिकारी और 62 कर्मी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं।

विज्ञापन


हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार विजिलेंस और सूचना अधिकारी विक्रम अग्रवाल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार देश इस समय कोरोना की दूसरी लहर की चपेट में आ चुका है और अब इससे हाईकोर्ट के जजों सहित स्टाफ सदस्य और पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के न्यायिक अधिकारी भी लगातार संक्रमित हो रहे हैं। 
विज्ञापन


उनके द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस समय हाईकोर्ट के 2 जजों सहित 3 न्यायिक अधिकारी और 62 कर्मी कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ की जिला अदालतें भी अछूती नहीं रही हैं। इस समय पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ की जिला अदालतों के 100 के करीब न्यायिक अधिकारी और 400 स्टाफ सदस्य कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, वकीलों में भी लगातार कोरोना के केस बढ़ते जा रहे हैं। हाईकोर्ट की ओर से यह भी बताया गया है कि हाल ही में पंजाब के एक न्यायिक अधिकारी की पत्नी और हाईकोर्ट के एक स्टाफ सदस्य की कोरोना से मृत्य हो चुकी है।

कोरोना के बढ़ते कहर से जहां रोज कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है वहीं न्यायपालिका भी अब इससे अछूती नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed