फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   three female bucks poaching in asia largest open sanctuary at abohar punjab

एशिया की सबसे बड़ी ओपन सेंक्चयूरी में फिर हुआ हादसा, 3 मादा हिरणों की मौत

Mon, 18 Dec 2017 11:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर(पंजाब) Updated Mon, 18 Dec 2017 11:02 AM IST
विज्ञापन
three female bucks poaching in asia largest open sanctuary at abohar punjab
एशिया की सबसे बड़ी ओपन सेंक्चयूरी में मादा हिरणों की मौत
एशिया की सबसे बड़ी ओपन सेंक्चयूरी में एक बार फिर बड़ा हादसा हुआ। तीन मादा हिरणों की मौत हो गई, जिस वजह से लोगों में भी काफी रोष है। सेंक्चयूरी के अंतर्गत आते गांव मेहराणा में खूंखार कुत्तों का आतंक दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन


इन शिकारी कुत्तों के झुंड ने रविवार सुबह 3 मादा हिरणों को नोंच कर मार डाला। हमले में दो नीलगाय घायल हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे बिश्नोई समाज के लोगों ने मृत हिरणों को दफनाते हुए सरकार के प्रति गहरा रोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इन शिकारी कुत्तों की समस्या को लेकर बिश्नोई समाज का एक शिष्टमंडल सोमवार को प्रशासनिक अधिकारियों से भी मिलेगा।
विज्ञापन


अखिल भारतीय जीव रक्षा बिश्नोई सभा के प्रांतीय अध्यक्ष आरडी बिश्नोई ने बताया कि उन्हें गांव मेहराना के पास कुत्तों के झुंड की ओर से कुछ हिरणों को मार गिराने की सूचना मिली। वह जब मौके पर पहुंचे तो 3 मादा हिरण कुत्तों की ओर से नोचे हुए पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं शनिवार रात में ही गांव रामपुरा और बिश्नपुरा में भी कुत्तों ने दो नीलगायों को घायल कर दिया है। उनका वन्य जीव चिकित्सक की ओर से इलाज किया जा रहा है।

लोगों की मदद से गांव के पास ही दफना दिया

three female bucks poaching in asia largest open sanctuary at abohar punjab
हिरण के शिकार
घटना की सूचना मिलते ही जीव रक्षा विभाग के रेंज अधिकारी अशोक बिश्नोई, रुपांश कुमार, कुलवंत सिंह, मलकीत सिंह, विपन, महल सिंह, महीपाल और राजिन्द्र कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृत हिरणों को बिश्नोई समाज के लोगों की मदद से गांव के पास ही दफना दिया।

आरडी बिश्नोई ने प्रशासन से मांग की है कि सेंचुरी में बढ़ रहे खूंखार कुत्तों के आतंक का शीघ्र ही हल निकाला जाए। इस दौरान मौजूद वन्य जीव प्रेमियों ने बताया उनके गांव के पास ही सेमनाले की बीते काफी समय से सफाई न होने से वह जलकुंभी से भरा हुआ है।  इसमें अक्सर हिरन और नीलगाय गिरकर मर जाते हैं। इसलिए प्रशासन शीघ्र इस सेमनाले की सफाई करवाए।

इसके अलावा क्षेत्र में लगी कोबरा तारों की चपेट में भी आने से आए दिन जीवों की मौत हो रही है। विभाग के अधिकारी अशोक बिश्नोई ने बताया कि हर माह इस क्षेत्र में खूंखार कुत्तों की ओर से घायल किए और मारे गए दुर्लभ वन्य जीवों की रिपोर्ट सरकार व विभाग के उच्चाधिकारियों को सौंप दी जाती है। वहीं सरकार की ओर से इसका कोई हल नहीं निकाला जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed