{"_id":"0f7086272c0e509c593908f89ee688bf","slug":"three-death-from-choking-in-sewerage-tank-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीवरेज टैंक में दम घुटने से तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीवरेज टैंक में दम घुटने से तीन की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बावल(रोहतक)
Updated Sat, 25 Oct 2014 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के बावल क्षेत्र में औद्योगिक क्षेत्र के सेक्टर-6 स्थित एजी कंपनी में दीपावली पर्व पर सीवरेज टैंक में सफाई के दौरान दम घुटने से तीन श्रमिकों की मौत हो गई और तीन बेसुध हो गए। सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही बरतने के आरोप में बावल थाना पुलिस ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बावल पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार को मोहल्ला जटवाड़ा निवासी दिनेश (47), सूरज (19), राजतिलक (22), कृष्ण, सन्नी, विकास पुत्र दिनेश और विकास पुत्र हंसराज सेक्टर-6 स्थित एजी कंपनी में काम करने पहुंचे थे।
विज्ञापन
आरोप है कि संसाधनों के अभाव में जैसे ही दिनेश, सूरज और राजतिलक सीवर टैंक में दाखिल हुए तो अचानक दूसरे सीवर का पानी और जहरीली गैस टैंक में प्रवेश कर गए। एक दूसरे को बचाने की कोशिश में तीनों टैंक में ही बेहोश हो गिर गए।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने सरियों की मदद से तीनों को एक-एक कर बाहर निकाला। जहरीली गैस के प्रभाव में आए दिनेश, सूरज, राजतिलक, सन्नी, कृष्ण, विकास को रेवाड़ी स्थित ट्रामा सेंटर लाया गया। यहां डॉक्टरों ने दिनेश, सूरज और राजतिलक को मृत घोषित कर दिया। अन्य तीनों की हालत अब खतरे से बाहर है।
घटना की जानकारी मिलने पर जिला उपायुक्त आरसी वर्मा और नवनिर्वाचित विधायक मौके पर पहुंचे। उपायुक्त ने रेडक्रास के माध्यम से परिजनों को 10-10 हजार रुपये मौके पर ही उपलब्ध कराए। अन्य योजनाओं के तहत मदद कराने कर आश्वासन दिया।