{"_id":"1f977f1a58e6e2cf480ba6b617eb6ca1","slug":"three-day-strike-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"21 से 23 जनवरी तक ठप रहेगा सरकारी काम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
21 से 23 जनवरी तक ठप रहेगा सरकारी काम
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 11 Jan 2014 04:07 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन के राज्य प्रधान महेंद्र प्रताप गुलिया ने पंजाब के समान वेतनमान की मांग को लेकर वित्तमंत्री के कुरुक्षेत्र निवास पर अनिश्चितकालीन धरना 419वें दिन में प्रवेश कर गया है।
विज्ञापन
सरकार ने बार-बार वायदा करके भी मांग को आज तक लागू नहीं किया। इसके विरोध में जिला मुख्यालयों पर 20 जनवरी को दो घंटे के रोष प्रदर्शन कर सरकार को चेतावनी दी जाएगी।
विज्ञापन
कर्मचारी नेताओं के मुताबिक मांगे नहीं मानी गईं तो मिनिस्ट्रीयल स्टाफ 21 से 23 जनवरी तक तीन दिन हड़ताल पर जाकर सरकार के कामकाज को ठप करेगा।
इसमें प्रदेश के सभी सरकारी विभागों, बोर्ड, निगमों, विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और विद्यालयों में काम करने वाले कर्मचारी शामिल होंगे।
राज्य महासचिव सतीश सेठी ने कहा कि वेतनमान में सबसे ज्यादा अन्याय चतुर्थ श्रेणी और लिपिक वर्गीय कर्मचारियों के साथ हो रहा है। पंजाब के चतुर्थ श्रेणी और लिपिक वर्गीय कर्मचारी हरियाणा के कर्मियों से हर माह दो गुना वेतन प्राप्त करते हैं, जबकि दोनाें एक प्रकार का काम करते है।
विज्ञापन