{"_id":"58063b774f1c1b642e703a6e","slug":"three-day-state-level-lady-youth-boxing-championship-in-panchkula","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉक्सिंग चैम्पियनशिपः हरियाणा की बॉक्सर्स ने दिखाए ऐसे पंच, विरोधी पस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बॉक्सिंग चैम्पियनशिपः हरियाणा की बॉक्सर्स ने दिखाए ऐसे पंच, विरोधी पस्त
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Tue, 18 Oct 2016 08:40 PM IST
विज्ञापन
पंचकूला में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय बॉक्सिंग चैम्पियनशिप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिवसीय बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में हरियाणा की होनहार बॉक्सर्स ने ऐसे पंच दिखाए कि विरोधी को परास्त होते देर नहीं लगी। हरियाणा बाक्सिंग एसोसिएशन द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय तीन दिवसीय महिला और यूथ बाक्सिंग चैंपियनशिप का आगाज मंगलवार को हो गया। इस चैंपियनशिप का उद्घाटन हरियाणा के परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने किया।
प्रतियोगिता के पहले दिन दीक्षा ने पवित्रा को शिकस्त दी, जबकि सोनिया ने अनु को, राजिन्द्र ने दीपा को, ममता ने शरनजीत कौर और अनीता कुमारी ने गगन को शिकस्त दी। इस मौके पर मंत्री ने एसोसिएशन को स्वैच्छिक कोटे से पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए बनी नई नीति ने उनको एक मंच प्रदान किया है। इससे वह शानदार प्रदर्शन कर सकेंगे। देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।
उन्होंने बताया कि हरियाणा में गत सरकारों के समय में खिलाड़ियों की बकाया राशि में से खिलाड़ियों को 62 करोड़ 48 लाख रुपये की राशि प्रदान की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा ओलंपिक में स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को क्रमश: 6 करोड़, 4 करोड़ व ढाई करोड़ रुपये की राशि प्रदान की जा रही है।
विज्ञापन
उन्होंने इस चैंपियनशिप में प्रदेश से आने वाली बेटियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर एसोसिएशन के उप प्रधान गौतम राणा, पैटर्न और शिवालिक विकास बोर्ड के सदस्य बीबी सिंघल, एसोसिएशन के प्रधान योगेन्द्र शर्मा, उप प्रधान संदीप यादव, दीपक कथूरिया, महासचिव अश्वनी शर्मा, सचिव परमजीत राणा, अमरदीप जाखड़, खजांची संजीव बंसल और मीडिया इंचार्ज सुरेंद्र गोयल मौजूद थे।
बस स्टैंडों पर लगाए सीसीटीवी कैमरे
परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि प्रदेश के सभी बस स्टैंडों पर सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही हरियाणा परिवहन की बसों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की दिशा में प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने कैबिनेट की बैठक में पंचकूला में डिपो बनाने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2003-04 में निकाले गए सुरक्षा कर्मचारियों ने निरंतर कई वर्षों तक प्रदर्शन किया लेकिन उन्हें राहत नहीं मिली। सरकार ने निर्णय लिया है कि इन 3 हजार कर्मचारियों को एसपीओ के पद पर पुन: लिया जाएगा।