{"_id":"68e6c69086efb0777c03c703","slug":"three-day-khushwant-singh-litfest-in-kasauli-from-october-10-chandigarh-news-c-16-pkl1079-839764-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: कसौली में तीन दिवसीय खुशवंत सिंह लिटफेस्ट 10 अक्तूबर से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: कसौली में तीन दिवसीय खुशवंत सिंह लिटफेस्ट 10 अक्तूबर से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। तीन दिवसीय खुशवंत सिंह लिटफेस्ट (केएसएलएफ) अपने 14वें संस्करण के लिए तैयार हो गया है। यह फैस्टिवल फेस्टिवल 10 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक कसौली क्लब में आयोजित किया जाएगा।
केएसएलएफ के डायरेक्टर राहुल सिंह ने इस संबंध में बुधवार को जानकारी दी। राहुल सिंह ने अपने पिता को याद किया। उन्होंने कहा कि उनके पिता हमेशा चाहते थे कि भारत पाक में दोस्ती सदैव रहे। उन्होंने कहा कि जब पिता जब दुनिया से विदा हुए तो उनके पाकिस्तानी के दोस्त उनकी राख गए थे। उन्होंने कहा कि दुनिया में कई देशों के बीच तनाव है। इसमें फिलीस्तीन और इजराइल, रुस-यूक्रेन, भारत पाक के बीच तनाव पर जनरल एम एम नरवाणे चर्चा करेंगे। इस वर्ष का विषय वॉइसेस ऑ टुमारो-नेविगेटिंग द फ्यूचर थ्रू वर्ड्स रहेगा।
राहुल सिंह ने कहा कि यह फेस्टिवल एक बार फिर साहित्य, विचार और संवाद के माध्यम से भविष्य की आवाजों को सामने लाने का मंच बनेगा। इसके साथ ही वैश्विक और क्षेत्रीय अस्थिरता, जलवायु संकट जैसी उभरती समस्याओं के बीच नई सोच, नए दृष्टिकोण और भविष्य को फिर से कल्पित करने के विचार भी सामने आएंगे।
विज्ञापन
फेस्टिवल में साहित्य, राजनीति, फिल्म जगत और अन्य क्षेत्रों की अनेक प्रसिद्ध हस्तियां, जिनमें नेता, अभिनेता और लेखक शामिल होंगे।
उन्होंने बताया कि केएसएलएफ ऐसे लेखकों, विचारकों और परिवर्तनकर्ताओं को एक साथ लाएगा, जो आने वाली पीढ़ी के विचारों को आकार दे रहे हैं और इनमें वे आवाजें भी शामिल रहेंगी जो सवाल उठाती हैं, चुनौती देती हैं और प्रेरित करती हैं। राहुल सिंह ने कहा कि ये आयोजन केएसएलएफ के उस स्थायी विश्वास को दर्शाता है कि शब्दों में भविष्य को रोशन करने की शक्ति होती है।
फेस्टिवल टीम की सदस्य ऐश्वर्या कुमार कहा कि केएसएलएफ एक उद्देश्यपूर्ण लिटफेस्ट है जो मानव संस्कृतियों की समृद्धि, विविधता और खुशवंत सिंह द्वारा अपनाई गई मानवीय उदारता का उत्सव मनाता है।
ये होंगे लिटफेस्ट में ...
इस वर्ष के प्रमुख वक्ताओं और पैनलिस्टस में जनरल एमएम नरवणे, अमोल पालेकर, पी. चिदंबरम, शोभा डे, पूजा बेदी, एएस दुलत, मणि शंकर अय्यर, पॉल वाटर्स, गिलियन राइट, हरिंदर बावेजा, संदीप भामेर, और संगीता वॉल्ड्रन आदि शामिल रहेंगे।
विभिन्न सत्रों में ग्रीन बिज़नेस, मानसिक स्वास्थ्य, विरासत, लैंगिकता और परोपकार जैसे विषयों पर चर्चा होंगी जिनमें मर्डर मिस्ट्री, जासूसी थ्रिलर, संस्मरण और आत्म-विकास जैसी विधाएं शामिल हैं। हर सुबह शास्त्रीय संगीत कार्यक्रम से शुरुआत होगी और शामें उत्साहपूर्ण प्रस्तुतियों से सजी होंगी। इस वर्ष के विशेष कलाकार रियर एडमिरल निर्मला कन्नन, ध्रुव केंट, राधिका सूद नायक, जूही बब्बर, सैयद अरमान अली और रेखा राज होंगे।