{"_id":"59bad2f34f1c1b1a688b4a16","slug":"three-commandos-of-haryana-armed-police-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम रहीम को भगाने की थी प्लैनिंग, हरियाणा आर्मड पुलिस के तीन कमांडो गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम रहीम को भगाने की थी प्लैनिंग, हरियाणा आर्मड पुलिस के तीन कमांडो गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला(हरियाणा)
Updated Fri, 15 Sep 2017 09:33 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को फरार कराने की साजिश मामले में हरियाणा पुलिस के मधुबन स्थित हरियाणा आर्मड पुलिस (हैप) के तीन कमांडो को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया। पूछताछ के लिए तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। इस दौरान पुलिस उनके हथियार सहित अन्य पहलुओं पर जानकारियां जुटाएगी। तीन और गिरफ्तारी के बाद डेरा प्रमुख को 25 अगस्त को फरार कराने की साजिश में गिरफ्तार होने वालों फेहरिस्त बढ़कर 14 हो गई है।
25 अगस्त को पंचकूला की सीबीआई कोर्ट ने गुरमीत राम रहीम को दोषी करार दिया था। उस दिन डेरा प्रमुख की सुरक्षा में तीनों पुलिस जवान भी शामिल थे, जिनपर फरार कराने की साजिश सहित अन्य आरोप भी हैं। इस मामले में दर्ज एफआईआर में पहले ही 11 सुरक्षा कर्मियों की गिरफ्तारी हो गई थी। अब यह संख्या 14 तक पहुंच गई है। गिरफ्तार आरोपियों में मधुबन के कांस्टेबल राजेश, हेड कांस्टेबल अमित और हेड कांस्टेबल राजेश के नाम शामिल हैं।
पहले दर्ज एफआईआर नंबर-336 के तहत तीनों आरोपी हैं, जिन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया था। इस दौरान हुए खुलासे के बाद पुलिस ने तीनों जवानों को गिरफ्तार कर लिया है। डीसीपी मनवीर सिंह ने बताया कि तीनों जवानों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश करने के बाद पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया गया है। तीनों आरोपियों के हथियार भी पुलिस बरामद करेगी।
विज्ञापन
डेरा प्रमुख का सुरक्षा कर्मियों पर भी था प्रभाव
पंचकूला। डेरा सच्चा सौदा मुखी को फरार कराने की साजिश में पंजाब, राजस्थान, चंडीगढ़ पुलिस सहित निजी सुरक्षा कर्मियों के शामिल होने से यह बात साफ होने लगी है कि डेरा प्रमुख का सुरक्षा कर्मियों पर भी काफी प्रभाव था। जैसे ही पंचकूला की सीबीआई अदालत ने गुरमीत राम रहीम को दोषी करार दिया, सुरक्षा कर्मी अपनी ड्यूटी छोड़ डेरा प्रमुख को फरार कराने की साजिश को अंजाम देने में जुट गए। इस मामले में पंजाब, हरियाणा पुलिस के कर्मियों को नेाटिस भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा है।