फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   three childrens drowned in pond in fatehabad of haryana

फतेहाबादः टोहाना में जोहड़ में डूबने से तीन बच्चों की मौत, एक को बचाने के लिए कूदे थे बाकी दो

Sat, 03 Aug 2019 05:32 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोहाना(फतेहाबाद)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोहाना(फतेहाबाद) Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 03 Aug 2019 05:32 PM IST
विज्ञापन
three childrens drowned in pond in fatehabad of haryana
फाइल फोटो
हरियाणा के फतेहाबाद जिले के टोहाना के गांव दीवाना में जोहड़ में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई। तीनों बच्चों की उम्र 10 से 12 वर्ष के बीच बताई जा रही है। इनमें सबसे छोटा शंकर है, जिसकी उम्र 10 साल है। शंकर कक्षा चार का विद्यार्थी था। बादल उम्र 12 साल छठी कक्षा का विद्यार्थी है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, शंकर अपने माता-पिता के साथ जोहड़ के पास आया हुआ था। यहां अचानक उसका पांव फिसला और वह जोहड़ में जा गिरा। उसे बचाने के लिए बादल और लवली ने भी छलांग लगा दी। लेकिन वे बाहर नहीं आ सके। चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण पहुंचे और बच्चों को जोहड़ा से बाहर निकाला।
विज्ञापन


दो की मौत हो चुकी थी, लेकिन लवली की सांसें चल रही थी। उसे आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। टोहाना पुलिस मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में ले लिया। बताया जा रहा है कि जोहड़ में दलदल ज्यादा थी, जिसमें वे फंस गए और बाहर नहीं आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed