फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three cars found in Haryana with suspicious circumstances

हाईअलर्ट के बीच हरियाणा में संदिग्ध हालात में मिलीं तीन कारें, एक इनोवा भी शामिल

Mon, 19 Nov 2018 09:19 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,फतेहाबाद/बहादुरगढ़/अंबाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,फतेहाबाद/बहादुरगढ़/अंबाला Updated Mon, 19 Nov 2018 09:19 AM IST
विज्ञापन
Three cars found in Haryana with suspicious circumstances
सांकेतिक तस्वीर

अमृतसर में हुए आतंकी हमले के बाद अलर्ट हुई पुलिस ने प्रदेश में तीन जगहों पर संदिग्ध हालात में तीन कारें पकड़ी हैं। पंजाब के पठानकोट से आतंकियों के इनोवा छीनकर भागने के अलर्ट के मद्देनजर झज्जर जिला पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान शक के आधार पर एक इनोवा गाड़ी पकड़ी है। गाड़ी पर ‘ऑन आर्मी ड्यूटी’ का स्टीकर लगा हुआ था।

विज्ञापन


गाड़ी में दो युवक थे जिन्हें पुलिस ने बादली चौकी में बैठाया है। पूछताछ में युवकों ने बताया कि वह आर्मी अधिकारी को लेकर आए थे। अधिकारी के दो कुत्ते भी उनके साथ थे। लेकिन वह यह नहीं बता पाए कि उन्हें कहां छोड़ा, दोनों ने अपना पता भी गलत बताया। एसएचओ सदर जसबीर सिंह ने बताया कि शक के आधार पर गाड़ी रुकवाई और युवकों को पकड़ा।
विज्ञापन


युवकों के शुरू में झूठ बोलने से शक और गहरा गया। बाद में छानबीन के बाद युवकों के परिजनों को बुलवाया है। परिजनों के आने पर युवकों को छोड़ दिया जाएगा। दोनों ने अपनी पहचान झांसी जिले के बबीना आर्मी कैंप के अखिल और अर्जुन के रूप में बतलाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

अंबाला कैंट के पक्की सराय में अलसुबह से 18 घंटे तक लावारिस खड़ी कार को देख लोगों ने पुलिस को फोन कंट्रोल रूम और पड़ाव पुलिस को फोन किए, लेकिन अलर्ट के बावजूद पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया। अमर उजाला टीम डीएसपी अनिल कुमार के संज्ञान में मामला लाई। इसके बाद 10 मिनट बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। गाड़ी हिमाचल नंबर (एचपी 10ए 0766) की है।

फतेहाबाद सदर थाना क्षेत्र के गांव बड़ोपल के पास एक लावारिस गाड़ी को पुलिस ने कब्जे में लिया। रविवार को अमृतसर में आतंकी हमले के बाद अफवाह फैल गई कि गाड़ी आतंकवादियों से जुड़ी हो सकती है। फतेहाबाद एसपी दीपक सहारण और डीएसपी धर्मवीर पूनियां ने साफ किया कि गाड़ी मिलने का मामला अलग है, इसका पंजाब में आतंकी घटना से कोई लेना-देना नहीं है।

हरियाणा में बढ़ाई गई बड़े धार्मिक स्थलों की सुरक्षा
 पंजाब के अमृतसर में निरंकारी भवन पर आतंकी हमले के बाद हरियाणा सरकार ने भी बड़े धार्मिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ा दी है। धार्मिक स्थलों के आसपास सुरक्षा के प्रबंध पहले से थे, लेकिन उन्हें और पुख्ता कर दिया गया है। पुलिस पीसीआर को धार्मिक स्थलों के आसपास लगातार गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा धार्मिक स्थलों की कुछ दूरी पर नाके लगाकर आवागमन करने वाले सभी वाहनों की जांच की जा रही है।

डीजीपी बीएस संधू ने कहा कि आतंकी जाकिर मूसा के पंजाब और आसपास के प्रदेशों में आतंक फैलाने के इनपुट के बाद पहले ही अलर्ट जारी किया गया था। 19 नवंबर को पीएम नरेंद्र मोदी की रैली सुलतानपुर में हो रही है, जिसे देखते हुए प्रदेश में हाई अलर्ट है। निरंकारी भवन पर ग्रेनेड अटैक के बाद सुरक्षा और भी कड़ी कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed